Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आजसू का संकल्प पत्र जारी, सरना धर्म कोड के साथ दी गई है 30 गारंटी
    Jharkhand Top News

    आजसू का संकल्प पत्र जारी, सरना धर्म कोड के साथ दी गई है 30 गारंटी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी सरना धर्मकोड के साथ अंतिम सर्वे खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाने के संकल्प के साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी है। शुक्रवार 8 नवंबर को आजसू कार्यालय में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी किया। करीब 20 पेज के आजसू के इस संकल्प पत्र के आवरण पृष्ठ पर सुदेश महतो की तस्वीर के साथ अबकी बार रोजगार देनेवाली सरकार का नारा लिखा है। आजसू ने संकल्प पत्र के जरिए राज्य की जनता को 30 गारंटी दी है। जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह नारी सम्मान योजना के तहत देने का वादा किया गया है।

    आजसू के संकल्प पत्र में मुख्य बातें

    1. हर परिवार को हर साल न्यूनतम 1 लाख 21 हजार की आमदनी सुनिश्चित होगी।
    2. बीपीएल परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली।
    3. 6 हजार से लेकर 25 हजार तक की इंटर्नशिप राशि।
    4. निर्मल महतो युवा निर्माण योजना के तहत बेरोजगार स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को 30 हजार रुपये सालाना।
    5. नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये।
    6. हर खेत तक किसानों को मुफ्त पानी और बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
    7. वृद्ध, विधवा और दिव्यांग को 2500 रुपये पेंशन।
    8. झारखंड आंदोलन के वीर शहीदों के परिवार को 10 हजार रुपये प्रति माह।
    9. भूमिहीन खेतिहर परिवार को 25 हजार रुपये।
    10. कमजोर किसान परिवार को 12 हजार रुपये प्रति वर्ष।

    आजसू की महत्वपूर्ण गारंटी

    • सरना धर्म कोड को मान्यता।
    • पेसा कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा।
    • अंतिम सर्वे खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाई जाएगी।
    • आबादी के अनुसार पिछड़ों को आरक्षण।
    • सभी भूमिहीनों को जमीन।
    • हर विधानसभा क्षेत्र में उद्योग की स्थापना।
    • हर रैयत को लैंड पासबुक।

    रोजगार से लेकर स्वराज से सुशासन तक का संकल्प

    आजसू ने संकल्प पत्र के जरिए राज्य की जनता से नौ प्रमुख बिन्दुओं पर वादा किया है। युवा सरकार, सबको रोजगार से लेकर स्वराज से सुशासन तक का संकल्प लेते हुए आजसू ने महिला अधिकार, खुशहाल परिवार, किसानों की आय में सुधार, खुशियां अपार, सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, पर्यटन एवं खेलकूद विकास, झारखंडी भाषा, संस्कृति एवं विरासत की रक्षा, जल,जंगल,जमीन की रक्षा का वादा किया है।

    सभी वादे पूरे करेंगेः सुदेश महतो

    आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि जिन आंतरिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, हम उसके जरिए सभी वादों को पूरा करने का काम करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि जल,जंगल,जमीन की रक्षा के लिए धरती योजना चलाकर जमीन की खरीद होते ही म्यूटेशन सुनिश्चित की जाए। इतना ही नहीं झारखंडी भाषाओं जैसे हो, मुंडारी और कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया जाएगा। झारखंडी कला एवं संस्कृति कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने का वादा करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को 10 हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी का रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
    Next Article छठ संपन्न होने के बाद छठव्रतियों ने सुहागिनों को सिंदूर लगाकर दिया आशीर्वाद
    shivam kumar

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा
      • आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम
      • झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version