Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल, हेमंत सरकार का जाना तय बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल, हेमंत सरकार का जाना तय बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद मंगलवार को गिरिडीह में धनवार के भाजपा प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेसवार्ता की। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, मुकेश जालान और विनय सिंह के साथ नवीन सिन्हा और राजेश जायसवाल भी थे। प्रेसवार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संकल्प पत्र राज्य हित में है। भाजपा ने विकास को लेकर रोडमैप तैयार किया है। इसी पर भाजपा काम करेगी। हर वर्ग मजबूत होगा।

    एक सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद राजकोष पर कोई बड़ा बोझ नहीं पड़ने वाला। बल्कि,कमजोर वर्ग को मजबूती के लिए यह जरूरी है। मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद हर हाल में राज्य में 10 मेडिकल कॉलेज खिलेंगे। जिससे राज्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवा मजबूत होगी। युवाओं को मौका भी मिलेगा। क्योंकि पिछले पांच साल में हेमंत सरकार तो सिर्फ घोषणा करती रही, लेकिन कोई बहाली हुई नहीं। सत्ता में आने पर भाजपा अपना संकल्प पत्र को पूरा करेगी। क्योंकि खुद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे कह चुके हैं कि कांग्रेस शासित राज्य सरकार वही एलान करे, जिसे पूरा किया जा सकता है। इसे जाहिर होता है कि कांग्रेस क्या क्या घोषणा कर सकती है कितना पूरा करने में सक्षम है। संथाल परगना समेत पूरे झारखंड में बढ़ते बांग्लादेशी घुसपैठिए के मुद्दे पर एक बार फिर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के कांग्रेस और कड़ा निशाना साधा और कहा कि इनके वोट लेने और तुष्टिकरण की नीति के कारण राज्य में एक साजिश के तहत संथालियों और संतानियों की संख्या में बेहद कमी आई है। जबकि 2011 के जनगणना में मुस्लिमों की आबादी कुछ और थी और अब कुछ और है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही बाबूलाल मरांडी ने जब तक भाजपा शासन में नहीं है तभी तक हर भ्रष्टाचारी और जमीन माफिया के आर्थिक लुटेरों की मौज है। कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि धनवार की जनता इस बार भी उन्हें समर्थन देगी। क्योंकि 2004, 2006 के बाद 2009 और 2014 में इसी धनवार की जनता उनका मालिक बनकर सेवा करने का पूरा मौका देती रही है। इस चुनाव हेमंत सरकार का जाना तय है। जनता इस सरकार से ऊब चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के हित में कई बड़े निर्णय लिए : मल्लिकार्जुन खरगे
    Next Article आप सत्ता परिवर्तन कीजिये, हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे : राजनाथ सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version