Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका ने आगाह किया ईरान को, मध्य पूर्व में तैनात होंगे बी-52 बमवर्षक विमान
    दुनिया

    अमेरिका ने आगाह किया ईरान को, मध्य पूर्व में तैनात होंगे बी-52 बमवर्षक विमान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका ने मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण अब इस क्षेत्र में बमवर्षक विमान, युद्धक विमान और नौसेना के विमानों को भेजने का आदेश दिया है। यह जानकारी पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने एक्स हैंडल पर जारी विज्ञप्ति में दी।

    पेंटागन के प्रेस सचिव राइडर ने कहा कि अमेरिका ने बी-52 बमवर्षक विमान, लड़ाकू विमानों का एक स्क्वाड्रन, टैंकर विमान और नौसेना के विध्वंसक विमानों को तैनात करने का आदेश दिया है। जल्द ही यह विमान यहां से रवाना होंगे। यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और उसके स्ट्राइक ग्रुप में शामिल तीन विध्वंसक जल्द ही सैन डिएगो स्थित बंदरगाह पहुंच जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका मध्य पूर्व में अपने नागरिकों और बलों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए रक्षा सचिव ऑस्टिन ने अतिरिक्त बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा विध्वंसक, लड़ाकू स्क्वाड्रन और टैंकर की तैनाती का आदेश दिया है। इजराइल में टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस मिसाइल रक्षा प्रणाली के साथ पूर्वी भूमध्य सागर में डीओडी की निरंतर एम्फीबियस रेडी ग्रुप मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट की तैनाती की जाएगी।

    पेंटागन के प्रेस सचिव के अनुसार, रक्षा सचिव ऑस्टिन ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान फिर इजराइल पर हमला करता है तो अमेरिका हर आवश्यक उपाय करेगा। यहां यह जानना जरूरी है कि पहली अक्टूबर को ईरान ने इजराइल पर 180 से अधिक बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। इस घटना के ठीक 25 दिन बाद इजराइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से हमला किया। अब ईरान ने इसका जवाब देने का ऐलान किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
    Next Article इजराइल के हमले में हमास का मजबूत मोहरा इज अल-दीन कसाब मारा गया
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के अगले राजदूत, टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला

      August 23, 2025

      अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के आवास और कार्यालय पर एफबीआई का छापा

      August 23, 2025

      इंटेल कंपनी अमेरिकी सरकार को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को तैयारः राष्ट्रपति ट्रंप

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version