Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में सवाल पूछने पर हेमंत सरकार मारती है छह लाठी : बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    झारखंड में सवाल पूछने पर हेमंत सरकार मारती है छह लाठी : बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 18, 2024Updated:November 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिंदू अस्मिता के साथ अब और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : मरांडी
    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि झारखंड में सवाल पूछना मना है। अगर झारखंड सरकार से सवाल पूछते हैं तो अपनी हड्डी तोड़वाने के लिए तैयार रहें। यहां सवाल पूछने पर पुलिस छह लाठी मारती है।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की शह पर हो रही गौ हत्या और हमारे पारंपरिक मूल्यों को नष्ट करने की साजिशें अब और नहीं सहन की जा सकतीं। ऐसे कृत्य सिर्फ समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य से किये जा रहे हैं। सभ्य समाज में इस तरह के घृणित कृत्यों की कोई जगह नहीं हो सकती। हिंदू अस्मिता के साथ अब और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

    उन्होंने गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आस्थाओं पर सीधा हमला है। झामुमो-कांग्रेस सरकार में ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। अपराधियों को पता है कि वोट बैंक के कारण झामुमो कांग्रेस की सरकार उन्हें संरक्षण देगी।

    बाबूलाल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सोमवार को पोस्ट में कहा है कि सवाल कैसा भी हो, सवाल का उद्देश्य कैसा भी हो, हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार झारखंड में शासन और प्रशासन से सवाल पूछने की सख्त पाबंदी है। इसके बाद भी अगर आपने हिम्मत करके हिम्मतवाली सरकार से सवाल पूछने की जुर्रत की, तो पुलिस की लाठी से हड्डी तोड़वाने के लिए तैयार रहिए।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में जो कोई सवाल पूछता है उसे हिम्मतवाली सरकार में छह लाठी मारी जाती है। पहली लाठी उसके दुस्साहस के लिए, दूसरी अधिकार मांगने के लिए, तीसरी, सवाल पूछने के लिए, चौथी सड़क पर उतरने के लिए, पांचवीं झूठ का हिसाब मांगने के लिए और छठवीं लाठी राजा के जरिये बोले गये झूठ को, सच न मानने के लिए मारी जाती है। बाबूलाल ने आगे लिखा है कि अब और नहीं हेमंत जी, जनता 20 तारीख को, 13 तारीख की तरह ही वोट रूपी लाठी से आपको चित्त करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो 
    Next Article सड़क हादसे में घायल बालक की इलाज के क्रम में मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version