Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा सरकार बनने पर 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    भाजपा सरकार बनने पर 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाघमारा में जनसभा में पार्टी द्वारा किये वादों से लोगों को कराया अवगत
    बाघमारा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाघमारा में भाजपा प्रत्याशी शत्रुघन महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए पार्टी के प्रमुख संकल्पों को साझा किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर झारखंडवासियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा और साल में दो बार पर्वों के अवसर पर मुफ्त सिलेंडर दिये जायेंगे।

    मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में 2 लाख 87 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी। इनमें मास्टर, डॉक्टर समेत विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर एक लाख पदों को भरा जायेगा और अगले पांच साल में सभी 2 लाख 87 हजार पदों पर नियुक्ति की जायेगी। साथ ही, निजी क्षेत्र में भी 5 लाख रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प में बीए और एमए पास युवाओं को रोजगार भत्ता देने का वादा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को दो साल तक प्रति माह 2000 रुपये का भत्ता दिया जायेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

    मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों, किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समुदायों के प्रति संवेदनशीलता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को आवास, आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा और प्रत्येक व्यक्ति को राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। आदिवासियों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आदिवासी नेता श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर उनका सम्मान बढ़ाया है। अंत में, उन्होंने कहा कि झारखंड की अस्मिता की रक्षा और समग्र विकास के लिए इस चुनाव में भाजपा सरकार का बनना आवश्यक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में चल रही है घुसपैठियों की सरकार :  हिमंता विस्वा सरमा
    Next Article रामगढ़ में हथियार लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा
    shivam kumar

      Related Posts

      बरवाडीह- चिरमिरी रेललाइन जल्द होगी शुरू: कालीचरण सिंह

      September 15, 2025

      पेसा कानून के उपबंधों का उपयोग जनहित में करें: हेमंत सोरेन

      September 15, 2025

      प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बरवाडीह- चिरमिरी रेललाइन जल्द होगी शुरू: कालीचरण सिंह
      • गड़बड़ी मिली तो एसआइआर रद्द करेंगे : सुप्रीम कोर्ट
      • पेसा कानून के उपबंधों का उपयोग जनहित में करें: हेमंत सोरेन
      • प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर
      • केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खात्मे को दृढ़ संकल्पित: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version