Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में चल रही है घुसपैठियों की सरकार :  हिमंता विस्वा सरमा
    झारखंड

    झारखंड में चल रही है घुसपैठियों की सरकार :  हिमंता विस्वा सरमा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024Updated:November 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार।असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा शनिवार को लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनिका हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्तमान में घुसपैठियों की सरकार चल रही है। झारखंड में बांग्लादेश से आए लोग झारखंडियों के हक और अधिकार को लूट रहे हैं।यहां के अस्मिता को भी लूट रहे हैं।परंतु हेमंत सोरेन की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त किया जाएगा। झारखंड में घुसपैठियों के द्वारा यदि आदिवासी महिलाओं से विवाह किया जाएगा ,तो उनके बच्चों को आदिवासियों का दर्जा नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज झारखंड में माफिया राज चल रहा है ।उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही माफिया राज खत्म किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने पिताजी की कसम खाकर जो घोषणा किया था ,उनमें से एक भी घोषणा पूरा नहीं किया, उनको भी अपमानित करने का काम किया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सनातन की रक्षा और झारखंड की सुरक्षा का चुनाव है। एक तरफ घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली हेमंत सोरेन की टीम है और दूसरी तरफ झारखंड को बनाने वाली एनडीए की टीम है। यदि भाजपा जीतती है तो यह सनातन और झारखंड की जीत होगी। यदि भाजपा हारती है तो यह सनातन और झारखंड की हार होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर बुजुर्गों को ₹3000 प्रति माह पेंशन दिया जाएगा। वहीं बहनों को ₹2100 प्रति माह दी जाएगी। युवाओं को भी ₹2000 प्रतिमाह दिया जाएगा।मौके पर भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने भी संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में लुटेरों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। कार्यक्रम में मनिका विधानसभा प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह समेत लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बंसी यादव ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन जेल गये पर झुकें नहीं: कल्पना सोरेन
    Next Article भाजपा सरकार बनने पर 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version