लखनऊ। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि देबरॉय का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ. देबरॉय ने देश की आर्थिक नीतियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और उनके मार्गदर्शन में कई आर्थिक सुधार लागू हुए थे। उनके निधन से न केवल आर्थिक जगत बल्कि पूरे देश ने एक विद्वान और समर्पित अर्थशास्त्री को खो दिया है। उल्लेखनीय है कि देबरॉय का 69 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सुबह निधन हो गया। देबरॉय पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित थे। प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बनने से पहले देबरॉय पुणे में गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के चांसलर भी रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



