गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कमल और केले की हवा है। अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है।

उन्होंने राज्य वासियों से झारखंड के भविष्य के लिए घरों से निकलकर मतदान करने का अनुरोध किया।

श्री मरांडी ने बुधवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बन रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से किए गए सभी चुनावी वायदे सरकार बनते ही पूरे किये जायेंगे, इसमें कोई संशय नहीं है।

भाजपा की ओर मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर मरांडी ने कहा कि बहुमत मिलने के बाद विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जायेगा।

इससे पहले मरांडी अपनी मां से आशीर्वाद लेकर वोट देने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने बुधवार को अपने गांव कोदाई बांक के मतदान केन्द्र संख्या 114 में मतदान किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version