Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों पर भाजपा की नजर : कल्पना सोरेन
    Top Story

    झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों पर भाजपा की नजर : कल्पना सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गांडेय विधायक ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला
    हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के सम्मान और अधिकारों के लिए जनता से समर्थन की अपील
    भवनाथपुर, विशुनपुर, मंझगांव, ईचागढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को भवनाथपुर, विशुनपुर, मंझगांव, और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाये। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों पर भाजपा की गंदी नजर है, और यह समय है कि झारखंड के लोग अपने राज्य और अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े हों।

    कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में लोगों को याद दिलाया कि झारखंड सरकार ने उनके हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन सरकार ने हजारों लोगों का बिजली बिल माफ किया, मंर्इंयां सम्मान पेंशन, राशन, और विदेश में पढ़ाई के लिए विशेष योजनाओं को लागू कर झारखंड की जनता को राहत दी है। हेमंत सोरेन एकमात्र नेता हैं, जो झारखंड के लोगों की तकलीफों में उनके साथ खड़े हैं।

    उन्होंने जनता को अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा, आज हम अपनी पहचान और भाषा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी मातृभाषा और संस्कृति से अनभिज्ञ लोग, जो बाहर से आकर यहां प्रचार कर रहे हैं, झारखंड के असली मुद्दों से पूरी तरह कटे हुए हैं। भाजपा को झारखंड के संसाधनों और खनिज संपदा पर कब्जा करने की लालसा है, और वह झारखंड के अधिकारों को दबाना चाहती है।

    कल्पना सोरेन ने भाजपा की कथनी और करनी के अंतर पर भी सवाल उठाये और कहा कि भाजपा केवल खोखले वादों और दिखावे की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि झामुमो झारखंड के मूल मुद्दों—रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण—के लिए संजीदगी से काम कर रहा है और हेमंत सोरेन ही वह नाम हैं जो इन सभी मुद्दों पर जनता के साथ खड़े हैं।

    जनसभाओं में उमड़े विशाल जनसमूह ने कल्पना सोरेन के प्रति विश्वास और झामुमो के प्रति समर्थन को दर्शाया। उन्होंने झारखंड के विकास, सम्मान और संसाधनों की रक्षा के लिए झामुमो को समर्थन देने की अपील की, ताकि झारखंड के लोगों के हितों और अधिकारों को संरक्षित किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास से जमशेदपुर में मिले लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष 
    Next Article राहुल गांधी से पूछना चाहिए आदिवासियों की जमीन कौन लूट रहा है: हिमंता बिस्वा सरमा
    shivam kumar

      Related Posts

      बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद

      July 29, 2025

      बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 29, 2025

      दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version