Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केंद्र ने रॉयल्टी के साथ मनरेगा का भी हजारों करोड़ रुपया रोक रखा है : कल्पना सोरेन
    Top Story

    केंद्र ने रॉयल्टी के साथ मनरेगा का भी हजारों करोड़ रुपया रोक रखा है : कल्पना सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामा। कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को जामा में चुनावी सभा को संबोधित किया। कल्पना ने यहां इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी लुइस मरांडी के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि आज बीजेपी के बड़े-बड़े नेता यहां आकर घूम रहे हैं। लेकिन इन्हीं की पार्टी की सरकार ने हमारा एक लाख 36 हजार करोड़ नहीं दिया। मनरेगा का भी हजारों करोड़ रुपया केंद्र पर बकाया है। कहा ये उस खनिज की रॉयल्टी की पैसा है जिसे हमारी धरती का सीना चीर कर यहां से ले गये हैं। कहा ये पैसा हम केंद्र से मांग रहे हैं, लेकिन ये नहीं दिया जा रहा है। कहा कि आपके दादा, बेटा हेमंत सोरेन केंद्र से ये पैसा मांग रहे हैं। ताकि इससे राज्य की शिक्षा को बेहतर किया जा सके। यहां की सड़कों की हालत सुधर सके। आपके लिए दूसरी योजनाएं लायी जा सके। कल्पना ने कहा कि जामा विधानसभा को जहां रहना चाहिए था, वहां नहीं है। जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ है। इसके लिए आपको लुइस मरांडी को विधानसभा में भेजना है। कहा कि राज्य बने हुए 24 साल हो गये। इसमें 18 से 20 साल तक बीजेपी का शासन रहा। लेकिन इसके बाद जेएमएम की सरकार बनी। इसका कार्यकाल पूरा नहीं होने दिया गया। इसमें 2 साल हमको कोरोना से लड़ने में लग गये। कहा कि इतने कम समय में ही हमने 40 लाख लोगों को ओल्ड पेंशन योजना से जोड़ने का काम किया।

    कहा 25 लाख लोगों को आबुआ आवास योजना से जोड़ने का काम किया। 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड से जोड़ा गया है। सोरेन ने कहा, जब इनकी डबल इंजन की सरकार थी, तो इन लोगों ने क्या किया। कहा कि ये लोग हमारे स्कूलों को बंद कराते थे। हमारे 11 लाख लोगों का नाम राशन की सूची से हटा दिया। इतने सारे लोगों को राशन से वंचित कर दिया। लेकिन हमारी सरकार ने झारखंड में स्कूल आॅफ एक्सीलेंस भी चालू किया। ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। इससे हमारे आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुधर सके। कहा इन सब योजनाओं के लिए पैसे की जरूरत होती है। जब हम रॉयल्टी का पैसा मांगते हैं ये इनको अच्छा नहीं लगता है। कहा कि झारखंड में बीजेपी के किसी नेता में हिम्मत नहीं है, इस पैसे को केंद्र से मांगने की। कहा कि मनेरगा का भी हजारों करोड़ रुपया केंद्र पर बकाया है। कोल रॉयल्टी के साथ ये पैसा भी केंद्र ने रोक रखा है।

    ऐसे विकट हालत में भी हमने मंईयां सम्मान योजना लायी। लेकिन बीजेपी के लोगों को ये भी नहीं भाया। इन्होंने कोर्ट में पीआइएल दायर कर दिया। लेकिन वहां भी इनको मुंह की खानी पड़ी। दो दिन पहले ही कोर्ट ने फैसला सुना दिया है कि ये योजना बंद नहीं होगी।

    कहा कि किसी भी योजना को लाते ही बीजेपी का गैंग एक्टिव हो जाता है और इसे तरह-तरह से बाधित करने की साजिश में लग जाता है। लेकिन पहले चरण के चुनाव दिखा दिया है कि राज्य की जनता ने इनको नकार दिया है। इसमें राज्य की महिलाओं ने बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने घर से निकलकर अधिक संख्या में वोटिंग की है। दूसरे चरण के मतदान में भी ऐसा ही होगा, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनडीए दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से जीतेगा : प्रतुल शाहदेव
    Next Article समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का काम करती है बीजेपी : हेमंत सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version