Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों ने शपथ पत्र में दी छोटी जानकारी: प्रतुल शाह देव
    राजनीति

    मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों ने शपथ पत्र में दी छोटी जानकारी: प्रतुल शाह देव

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडी गठबंधन पर लगाया बड़ा आरोप
    अंबा प्रसाद वेलफेयर फाउंडेशन से मनी लॉन्ड्रिंग होने की संभावना
    रामगढ़। त्योहार खत्म हुए तो झारखंड विधानसभा का चुनाव अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव शुक्रवार को रामगढ़ पहुंचे, तो उन्होंने सीधे झारखंड सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके अन्य मंत्री और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने चुनाव आयोग को ही झूठी जानकारी शपथ पत्र में दे दी है। लेकिन इस बार के चुनावी रण में इस धोखेबाज सरकार की हार तय हो गई है। पटेल चौक स्थित भाजपा के मुख्य चुनावी कार्यालय में भाजपा और आजसू ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इंडि बंधन पर पड़ा आरोप लगाया। प्रतुल शाह देव ने कहा कि पहले तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी कई संपत्तियां और आयु के बारे में शपथ पत्र में गलत जानकारी दी। उनके देखा देखी अनेक मंत्री और विधायकों का शपथ पत्र भी जांच के दायरे में आ गया है।

    अंबा प्रसाद ने नहीं दी कई जरूरी जानकारी
    बड़कागांव की विधायक अम्बा प्रसाद ने ‘अंबा प्रसाद वेलफेयर फाउंडेशन’ का जिक्र ही नहीं किया है। जिस तरह उन्होंने जानकारी छुपी है उसे ऐसा लगता है कि उन्होंने इस फेडरेशन के बैनर तले मनी लांड्रिंग की है। इसके अलावा लेटर हेड में हज़ारीबाग़ स्थित हुरहुरू आवास का जिक्र नहीं किया। वह स्थायी पता अपने पैतृक घर ग्राम पहरा, केरेडारी, जिला हज़ारीबाग़ बताई है। लेकिन स्थायी पता में घर,जमीन का विवरण और उसका कीमत नहीं बताई है। जबकि ये उनका पैतृक घर है। जानकारी के मुताबिक पैतृक संपत्ति का बंटवारा भी नहीं हुआ है। फिर उन्होंने अपने हिस्से को क्यों छुपाया।

    बैंक खातों के डिटेल में भी है लोचा
    प्रतुल शाह देव ने कहा कि अम्बा प्रसाद के तीन बैंक खातों में खाता नंबर……4390में 24.00 लाख रुपए, खाता नंबर ……..5937 में 0.25 लाख रुपया,खाता नंबर .……..4041 में 4.18 लाख रुपया यानी कुल 28 लाख 43 हजार प्रवर्तन निदेशालय ने फ्रिज किया है। लेकिन शपथ पत्र में तीन बैंक खातों में लगभग 32 लाख रुपया बताया है। विधायक को बताना चाहिए कि जब एक बार किसी एजेंसी ने अकाउंट फ्रीज कर लिया तो फिर वह उसे अपने अकाउंट में किस तरह दिखा रही हैं ।और यह चार लाख का अंतर भी उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।

    बड़कागांव में विधायक के खिलाफ जनता लड़ रही चुनाव : विजय साहू
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू के प्रदेश सचिव विजय साहू ने कहा कि बड़कागांव में विधायक अंबा के खिलाफ जनता चुनाव लड़ रही है। पिछले 5 सालों में अंबा प्रसाद ने जनता का शोषण किया है। सरकार ने बालू बंद कर पूरे विकास कार्य को ठप कर दिया। उनकी सारी सरकारी एजेंसी बालू और पत्थर की गाड़ियां गिनने में लग गई। 15 साल से इस सीट पर एक ही परिवार का कब्जा इस बार मुक्त होने वाला है। जनता ने खुद सोशल मीडिया पर विधायक का विरोध करना शुरू कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    Next Article ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास से जमशेदपुर में मिले लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष 
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version