Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»लेबनान लौट रहे विस्थापित रो पड़ते हैं सूरत-ए-हाल देख    
    दुनिया

    लेबनान लौट रहे विस्थापित रो पड़ते हैं सूरत-ए-हाल देख    

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेरूत। संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस की कोशिशों से लेबनान में बुधवार तड़के चार बजे से प्रभावी युद्ध विराम ने विस्थापन के टीस की चुभन और बढ़ा दी है। संघर्ष विराम के समझौते की डोर में बंधे इजराइल के सुरक्षा बलों और हिजबुल्लाह के आतंकवादियों की मिसाइलों और रॉकेटों का गरजना बंद हो चुका है। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में इस संघर्ष विराम को ‘असहज’ कहा गया है। ऐसा इसलिए कि इजराइल ने संघर्ष विराम समझौते की शर्तों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया और उसने आतंकवादियों को पलक झपकते ही हवाई हमला कर उनके मंसूबों को जमींदोज कर दिया। इसके बाद हिजबुल्लाह की तोपखाना शांत हो गया। मगर लेबनान की सेना ने कल इजराइल पर ‘कई बार’ संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर युद्ध की शांत हो चुकी लपटों पर घी छिड़कने का काम किया है। इस बीच लेबनान के लगभग सभी हिस्सों में लोगों ने संघर्ष विराम का स्वागत किया।

    लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही जिंदगी पटरी पर लौटेगी। युद्ध की विभीषिका के बीच अपने घर-द्वार छोड़कर कस्बों और गांवों से भागे लोगों की वापसी शुरू हो चुकी है। कुछ को तो कोई घर ही नहीं मिला। कंक्रीट और मुड़ी हुई धातु के ढेर देखकर लोग रो पड़े।लेबनान की सेना ने गुरुवार को कहा कि लोगों की वापसी का मार्ग प्रशस्त करने के लिए बेरूत के बाहर और देश के दक्षिण और पूर्व में हिजबुल्लाह के गढ़ों में सेना भेजी गई है। मगर इजराइल की सेना ने लोगों को चेताया है। उसने कहा है कि सीमा के पास के गांवों में लौटना अभी खतरे से खाली नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर की अनुसार, इस युद्ध ने लेबनान की लगभग एक-चौथाई आबादी को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर किया। यह संघर्ष विराम 60 दिनों के लिए है। समझौते में लेबनान से इजराइली बलों की क्रमिक वापसी का आह्वान किया गया है। इजराइली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने कहा कि जो निवासी सुदूर दक्षिण के शहरों से भाग गए हैं, उन्हें अगली सूचना तक लौटने का इंतजार करना चाहिए। अभी उन शहरों के भीतर आवाजाही प्रतिबंधित है। सेना इलाके में रात को कर्फ्यू लगा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्त मंत्री सीतारमण ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा की 
    Next Article पाकिस्तान के कुर्रम में शिया-सुन्नी हिंसा, 12 की मौत, 18 घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version