रांची। विधानसभा सभा चुनाव-2024 को लेकर 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन ने सभी मतदान से जुड़े पदाधिकारियों व कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

इस दौरान सामान्य प्रेक्षक, आर गिरीश, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, एडीएम नक्सल रांची, सुदर्शन मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, मोनी कुमरी एवं अन्य सभी सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version