Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कोलकाता में दीवाली की रात प्रदूषण और शोर में इजाफा, आरजी कर अस्पताल के पास भी ध्वनि प्रदूषण रहा बेकाबू
    राज्य

    कोलकाता में दीवाली की रात प्रदूषण और शोर में इजाफा, आरजी कर अस्पताल के पास भी ध्वनि प्रदूषण रहा बेकाबू

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता, 01 नवंबर (हि.स.)। कोलकाता में हर साल दीवाली की रात ध्वनि प्रदूषण का हाहाकार मचता है। प्रशासन द्वारा पटाखों के शोर को रोकने के लिए बार-बार प्रयास किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं दिखाई देता। इस साल भी आर.जी. कर अस्पताल के आसपास ध्वनि प्रदूषण के खतरनाक स्तर को रोकना संभव नहीं हुआ।

    आधी रात 12 बजे के करीब इस क्षेत्र में शोर का स्तर सामान्य से 22 डेसिबल अधिक दर्ज किया गया। यहां रात में 40 डेसिबल तक शोर की सीमा होनी चाहिए, लेकिन दीवाली की रात इस मानक का पालन नहीं किया जा सका।

    कोलकाता में काली पूजा और दीपावली एक साथ मनाई जाती है। यहां गुरुवार रात हर साल पटाखों का शोर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि वे पटाखों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बाजारों में दीवाली से पहले ही पटाखे गुप्त रूप से बिकते रहते हैं। इस बार भी महानगर में पटाखों का धमाका थमता नहीं दिखा।

    आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार रात से सुबह तक सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण कसबा क्षेत्र में दर्ज किया गया। यहां शोर का स्तर 75 डेसिबल होना चाहिए, लेकिन आधी रात में यह बढ़कर 104.6 डेसिबल तक पहुंच गया।

    किसी भी अस्पताल के आस-पास का क्षेत्र ‘साइलेंस जोन’ के तहत आता है, जहां शोर दिन में 50 डेसिबल और रात में 40 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए। लेकिन दीवाली की रात अस्पतालों के आस-पास के इलाकों में भी शोर का स्तर बढ़ता गया। आरजी कर अस्पताल के आसपास रात 12 बजे शोर का स्तर 72.7 डेसिबल पर था। इसी समय एसएसकेएम अस्पताल के पास यह स्तर 58.2 डेसिबल दर्ज किया गया।

    न्यू मार्केट क्षेत्र में रात 12 बजकर 20 मिनट पर शोर का स्तर 70.7 डेसिबल था, जबकि यहां 65 डेसिबल की सीमा है। बागबाजार, जो एक आवासीय क्षेत्र है, वहां भी शोर का स्तर 82.5 डेसिबल दर्ज किया गया।

    रात एक बजे से लेकर सुबह के चार बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती रही। कसबा में दो बजकर 20 मिनट पर शोर का स्तर 103.2 डेसिबल था, जबकि सॉल्ट लेक में 57 डेसिबल, टॉलीगंज में 73.4 डेसिबल और बागबाजार में 78.5 डेसिबल दर्ज किया गया।

    सुबह चार बजे के बाद भी विभिन्न इलाकों में शोर जारी रहा। बागबाजार में शोर का स्तर 70.9 डेसिबल, कसबा में 81.2 डेसिबल, न्यू मार्केट में 69 डेसिबल, टॉलीगंज में 74.4 डेसिबल और एसएसकेएम अस्पताल के पास भी शोर 50 डेसिबल से अधिक था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगणित के टीचर पर छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप 
    Next Article कोलकाताः प्रतिबंधित पटाखों के इस्तेमाल व दुर्व्यवहार मामले में 33 लोग गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय

      July 5, 2025

      पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद

      July 5, 2025

      लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version