रांची। देश के जाने माने शिक्षण संस्थान बीआइटी मेसरा पॉलिटेक्निक में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में पिछले सप्ताह एक छात्र की मौत हो गयी थी। मृतक छात्र की पहचान राजा पासवान के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावे मारपीट में शामिल साम्रगी को भी बरामद किया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम अभिषेक कुमार, मौसम कुमार सिंह, निपुण, साहिल और इरफान अंसारी हैं। 14 नवंबर को रांची स्थित बीआइटी मेसरा में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट के एक स्टूडेंट राजा पासवान की मौत हो गयी थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version