Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पूर्व स्पीकर डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी दोबारा चुनी गईं
    दुनिया

    पूर्व स्पीकर डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी दोबारा चुनी गईं

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिकी संसद की पूर्व स्पीकर डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी ने कैलिफोर्निया के 11वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी सदन के लिए दोबारा चुनाव जीत लिया है। नैंसी पेलोसी का लगभग पूरा परिवार राजनीति में है।

    84 वर्षीय नैंसी के पिता थॉमस डी एलेसेंड्रो जूनियर बाल्टीमोर के मेयर रहे हैं। उन्होंने पांच बार कांग्रेस में शहर का प्रतिनिधित्व किया। नैंसी के भाई थॉमस डी एलेसेंड्रो-3 भी बाल्टीमोर के मेयर रह चुके हैं।

    पेलोसी पहली बार 1987 में सदन के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने अमेरिकी राजनीति में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक के रूप में कार्यकाल पूरा किया। डेमोक्रेटिक नेता पेलोसी ने 2007 में पहली महिला स्पीकर बनकर इतिहास रचा। फिर 2019 में उन्होंने स्पीकर का पद हासिल किया। स्पीकर के तौर पर उनका कार्यकाल जनवरी 2023 में पूरा हुआ। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के महत्वाकांक्षी अफोर्डेबल केयर एक्ट को लागू करने में नैंसी पेलोसी की अहम भूमिका रही।

    पेलोसी उस समय विश्व भर में चर्चाओं में आईं जब अगस्त 2022 में ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी के बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी अभूतपूर्व हवाई सुरक्षा के बीच यूएस एयरफोर्स के विमान पर सवार होकर ताइवान पहुंच गई थी। उनकी इस यात्रा से पहले चीन ने अमेरिका को ताइवान से दूर रहने और इसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। चीन ने घोषणा कर रखी थी कि वह अमेरिकी प्रतिनिधि का विमान ताइवान लैंड नहीं करने देगा। अमेरिका ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पूरी हुई। इस घटनाक्रम पर पूरी दुनिया की निगाह थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में आने लगे रुझान, फिलहाल हैरिस से ट्रंप आगे
    Next Article इजराइल के हमले में दक्षिणी लेबनान के 29 गांव मलबे में तब्दील 
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला

      July 28, 2025

      थाईलैंड के कंमाडर बूनसिन पैडक्लांग अग्रिम मोर्चे पर, कहा-कंबोडिया ने मौत की अफवाह फैलाई

      July 28, 2025

      थाईलैंड-कंबोडिया के बीच आज कुआलालंपुर में शांति वार्ता

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version