Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार में स्थापित किया कीर्तिमान, मंत्री-अधिकारी मचा रखे हैं लूट : गौरव वल्लभ
    Top Story

    हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार में स्थापित किया कीर्तिमान, मंत्री-अधिकारी मचा रखे हैं लूट : गौरव वल्लभ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024Updated:November 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारत सरकार राज्य के विकास के लिए फंड दे रही है। राज्य सरकार के पास विकास का कोई विजन नहीं है, पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है। हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। चाहे विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा हो या शुद्ध पेयजल के लिए नल जल योजना हो, सड़क-बिजली सभी कल्याणकारी योजनाओं में सरकार के मंत्री व अधिकारी लूट मचा रखे हैं। ये बातें भारतीय जनता पार्टी के गौरव वल्लभ ने प्रेस वार्ता में कहीं।

    मोदी सरकार ने झारखंड को दिये 57301 करोड़
    उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में केंद्र सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपये झारखंड सरकार को दिया है। सरकार खर्च करने में सक्षम नहीं है। कुल मिलाकर अभी तक इन 10 वर्षों में मोदी सरकार से 57301 करोड़ रुपये झारखंड सरकार को मिला है। श्री वल्लभ ने कहा कि रेलवे से 37972 करोड़ रुपये राज्य सरकार को मिला। झारखंड में सड़क पर केंद्र सरकार ने 17000 करोड़ रुपये खर्च किया है। ट्राइबल डेवलपमेंट के लिए 917 करोड़ भारत सरकार ने दिये हैं।

    नल जल योजना में 5.45 करोड़ ही खर्च कर पायी हेमंत सरकार
    हेमंत सरकार नल जल योजना की कुल राशि 11000 करोड़ में मात्र 5.45 करोड़ रुपये ही खर्च कर पायी है। इस सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। 23 नवंबर को झारखंड की जनता एक ईमानदार सरकार एनडीए गठबंधन को देने जा रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने डिजिटल डकैती की है, किसान अपनी फाइल में खेत का कागज ढूंढ रहे हैं। ऑनलाइन किसी और का नाम चढ़ गया है। केंद्र द्वारा भेजे गये ढाई लाख करोड़ रुपये खर्च क्यों नहीं हुए। एक तरफ नीति नेता और नियत मोदी की है, वहीं दूसरी ओर नीति बेल बाउंड पर है। इस मौके पर भाजपा नेता जोगेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र ने 1000 करोड़ के वित्तीय सहायता का भेजा था प्रस्ताव, हेमंत ने नहीं दिखायी रुचि : बाबूलाल
    Next Article मुख्य सचिव अलका तिवारी ने संभाला कामकाज
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version