Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के हित में कई बड़े निर्णय लिए : मल्लिकार्जुन खरगे
    झारखंड

    हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के हित में कई बड़े निर्णय लिए : मल्लिकार्जुन खरगे

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने मंगलवार काे झारखंड में इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने हजारीबाग के मांडू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। साथ ही राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के हित में कई बड़े निर्णय लिए।

    सोनिया गांधी की वजह से भूखे लोगों को मिल रहा अन्न
    खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमला बोला। खासकर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाले बयान के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि ‘ये मोदी की गारंटी है…’. कहां है आपकी गारंटी। खरगे ने कहा कि गारंटी कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने दी थी। उनकी वजह से भूखे लोगों को आज अन्न मिल रहा है। उन्होंने मनरेगा योजना की गारंटी दी थी। लोगों को साल 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिली थी। आज मोदी की सरकार इस योजना को खत्म करने में लगी हुई है। उन्हाेंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आपके वादों का कद भी आपके जैसा है। कभी भी नाप के देखो तो कम निकलता है।

    एससी-एसटी का आरक्षण क्यों नहीं बढ़ाते
    मल्लिकार्जुन ने कहा कि मोदी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की बात करते हैं। आदिवासियों की बात करते हैं। हेमंत सोरेन की सरकार ने 2022 में एससी-एसटी के आरक्षण को बढ़ाने का प्रस्ताव पास करके भेजा था। आज भी वह प्रस्ताव राजभवन में पड़ा है। उसे मंजूरी क्यों नहीं दी जा रही। यदि आप एससी-एसटी-ओबीसी के हितैषी हो, तो आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी क्यों नहीं करते। वर्ष 2022 में झारखंड सरकार ने जो प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, उसमें ओबीसी आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने की सिफारिश की गई थी। एससी का आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत और एसटी का आरक्षण 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का प्रस्ताव था। इसे अब तक मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि देखिए आज महंगाई और पेट्रोल-डीजल का क्या हाल है।

    कांग्रेस की कॉपी करती है भाजपा
    खरगे ने कहा कि भाजपा और एनडीए कांग्रेस की कॉपी करती है। उनकी एक भी योजना अपनी नहीं है। कांग्रेस कर्नाटक में भाग्यलक्ष्मी योजना लेकर लाई। इसकी नकल में भाजपा गोगो दीदी योजना, लाडली बहना योजना जैसी योजनाएं ले आईं। ये लोग यहां कि जंगल और जमीन लूट लेंगे। कल अपने संबोधन में पीएम ने कुछ बातों को इंगित किया, जो मैंने बेंगलुरू में कहे थे। उसपर मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि मैंने बेंगलुरू में जो बातें कही और वादे किए, उनमें से कितने पूरे हुए, सबका पूरा हिसाब दे सकता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सुदेश महतो
    Next Article भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल, हेमंत सरकार का जाना तय बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान

      May 30, 2026

      क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी

      May 30, 2026

      जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा

      May 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
      • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version