Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सोरेन ने जनता को खाली झोला थमाया, मोदी ने उसमें अनाज भर दिया : हिमंता बिस्वा सरमा
    Top Story

    हेमंत सोरेन ने जनता को खाली झोला थमाया, मोदी ने उसमें अनाज भर दिया : हिमंता बिस्वा सरमा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 18, 2024Updated:November 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत ने यहां की जनता को खाली झोला थमा दिया लेकिन उस खाली झोले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनाज भरने का काम किया है। साथ ही कहा कि झारखंड में हिंदुओं को एक होने की जरूरत है, नहीं तो बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां की जमीन पर कब्जा जमा लेंगे।

    हिमंता बिस्वा सरमा मांडू विधानसभा क्षेत्र में आजसू उम्मीदवार निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के पक्ष में चुनाव करने पहुंचे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड को प्रकृति ने अनुपम बनाया है। यदि यहां अच्छी सरकार बने तो पूरे देश में झारखंड अव्वल हो सकता है लेकिन यहां वर्तमान हालात ठीक नहीं है। जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज का दौरा कर पता चला कि वहां शुक्रवार को स्कूलों का बंद किया जाता है। आलमगीर आलम और इरफान अंसारी वहां नमाज पढ़ने के लिए स्कूल बंद करवाते हैं। यदि ऐसा ही चलेगा तो हिंदुओं के लिए भी हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए मंगलवार को स्कूल बंद करना होगा।

    झारखंड पर कब्जा करना चाहते हैं घुसपैठिए
    हिमंता ने कहा कि घुसपैठिए झारखंड आते हैं और यहां की महिलाओं से शादी करते हैं। उनकी जमीन हड़पते हैं और पंचायत का मुखिया बनने की चाहत रखते हैं। यह सिर्फ झारखंड पर कब्जा जमाने का प्रयास है। यह चुनाव सिर्फ मांडू और हजारीबाग का नहीं है, बल्कि यह चुनाव यह साबित करने का है कि हमें अपने समाज और संस्कृति की रक्षा कैसे करनी है? आज हम लोग एक नहीं होंगे तो मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

    हिमंता ने आलमगीर आलम और इरफान अंसारी पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा है कि चुनाव के बाद उन दोनों को गंगा में फेंक कर सर्विसिंग करेंगे। हिमंता ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के चुनाव प्रचार पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जहां कल्पना सोरेन जाती हैं, वह कहती हैं ”एक ही नारा, हेमंत दोबारा” और जहां हेमंत सोरेन प्रचार करने जाते हैं वह कहते हैं ”मेरी कल्पना सबसे अच्छी”। इन दोनों का चुनाव प्रचार ”एक दूजे के लिए” फिल्म की शूटिंग की तरह प्रतीत हो रहा है जबकि झारखंड के युवाओं, माताओं और गरीबों के बारे में बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

    हिमंता ने कहा कि जहां तक बात मंईयां सम्मान की है तो वह सम्मान वृद्धा पेंशन को बंद कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 4 साल 7 महीने तक इस धोखेबाज सरकार ने कुछ नहीं किया। तीन महीने से मंईयां सम्मान में एक हजार रुपये का लॉलीपॉप खिला रहे हैं। हकीकत यह है कि पिछले 6 महीने से वृद्धा पेंशन योजना बंद कर दी गयी है। हालत यह है कि घर में सास और बहू के बीच में झगड़ा शुरू हो गया है। ऐसी सरकार को बाहर रखने में ही भलाई है।

    जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, उल्टा पूरा इलाक लूट लिया। हालत यह रही कि मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी तक जेल चले गये। लूट-खसोट की सरकार को उखाड़ फेंकना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि ‘बोल्ड’ होकर बोलें कार्यकर्ता: हेमंत सोरेन
    Next Article अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो 
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version