Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस मजबूत हुई तो देश मजबूर हो जाएगा: नरेन्द्र मोदी 
    देश

    कांग्रेस मजबूत हुई तो देश मजबूर हो जाएगा: नरेन्द्र मोदी 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के अकोला जिले में शनिवार को चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस मजबूत हुई तो देश मजबूर हो जाएगा। इसके कई उदाहरण देश देख चुका है। इसलिए देश को मजबूत बनाए रखने के लिए भाजपा-नीत एनडीए को मजबूत बनाना जरूरी है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस यह भलीभांति जानती है कि देश जितना कमजोर होगा, वह उतना ही मजबूत होगा लेकिन जब कांग्रेस मजबूत होगी तो देश असहाय हो जाएगा। इसी वजह से कांग्रेस ने विभिन्न जातियों में विभाजन पैदा किया है। हमारी जातियों को एक करो, अगर हमारी जातियां एक नहीं होंगी और आपस में लड़ती रहेंगी तो कांग्रेस हमारा हक छीन लेगी। मोदी ने कहा कि यह उनकी (कांग्रेस) साजिश है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर का अपमान किया है। उन्हें चुनाव में पराजित किया था। डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब देश में गठबंधन की सरकार थी। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में डॉ. आंबेडकर का संविधान लागू नहीं किया था। हमने जम्मू-कश्मीर में डॉ. आंबेडकर का संविधान लागू कर अनुच्छेद 370 हटाया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में महाराष्ट्र ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इसके पीछे महाराष्ट्र के लोगों की देशभक्ति ही मुख्य कारण है। इसके पीछे का कारण राज्य के लोगों की राजनीतिक समझ और उनकी दूरदर्शिता है। हमारी सरकार को केंद्र में आए अभी 5 महीने ही हुए हैं। इन पांच महीनों में लाखों करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किये गये हैं। इसमें महाराष्ट्र से संबंधित बड़ी संख्या में बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी हैं। पिछले दो कार्यकाल में हमारी सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के घर बनाये हैं। अब हम गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाना शुरू कर रहे हैं।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा कि चुनाव के समय 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज का वादा किया गया था। हमारी सरकार ने बुजुर्गों की सेवा के लिए यह योजना शुरू की है। 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को वय-वंदना आयुष्मान कार्ड मिलना शुरू हो गया है। इस योजना से सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ-साथ हर वर्ग, हर समुदाय और हर धर्म के वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के लिए कानून बनाएगी सरकार: राजनाथ सिंह
    Next Article हेमंत सोरेन में झारखंड को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेला : राजनाथ 
    shivam kumar

      Related Posts

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025

      गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

      May 9, 2025

      मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version