Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड की दशा को हिमाचल जैसा नहीं होने देना है : जयराम ठाकुर
    Top Story

    झारखंड की दशा को हिमाचल जैसा नहीं होने देना है : जयराम ठाकुर

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 17, 2024Updated:November 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिमाचल में कांग्रेस ने 10 गारंटी दी थी, लेकिन दो साल हो गये एक भी गारंटी पूरी नहीं की
    झूठी गारंटी देकर हिमाचल में सत्ता हासिल की, अब झारखंड में झूठे वादे कर रही कांग्रेस
    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    रांची। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को भाजपा मीडिया सेंटर, रांची में प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाइक मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर ने कांग्रेस की कथनी और करनी को लेकर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने अपनी झूठी गारंटी देकर हिमाचल में सत्ता हासिल की। अब अपने किये गये वादों और गारंटी के विपरीत काम करना शुरू कर दिया है।

    ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने 10 गारंटी दी थी, लेकिन दो साल हो गये हंै अभी तक कंग्रेस ने अपनी एक भी गांरटी पूरी नहीं की है, उनकी सारी गारंटी धरी की धरी रह गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जो वादे किये थे, अब वैसे ही वादों को झारखड में दोहराया जा रहा है।

    उन्होंने कांग्रेस के वादों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने देने का वादा किया था। लेकिन हिमाचल प्रदेश में 2 साल बीत गये महिलाओं-बहनों से जो वादा किया था उनको 1500 सौ रुपये हर महीने नहीं मिले। कांग्रेस ने वादा किया था कि 5 साल में 5 लाख युवाओं को नौकरियां देंगे, हर साल 1 लाख नौकरियां दी जायेगी। लेकिन सत्ता में आते ही नौकरी देने की बजाय पद ही खत्म कर दिया गया।

    उन्होेंने कहा कि कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा की सरकार जो 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही थी उसको भी बंद कर दिया है। कांग्रेस ने वादा किया था, गाय का दूध 80 रुपये और भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर खरीदेंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद मुकर गये। कांग्रेस की सरकार के हिमाचल में 2 साल पूरे होने वाले हैं, लोन पर लोन लिये जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल पा रही है। ऐसा हिमाचल प्रदेश में पहली बार हुआ है, कांग्रेस की झूठी गारंटी अब पूरे देश में उजागर हो चुकी है।

    ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र जाकर कह रहे हैं कि हिमाचल में हमने सारी गारंटी पूरी की है, लेकिन वहां कोई बदलाव नहीं हुआ। झारखंड में भी कांग्रेस के नेता प्रचार के दौरान बोल रहे हैं कि हमने हिमाचल प्रदेश में अपनी सभी गारंटी पूरी की है। कांग्रेस ने हरियाणा में भी झूठे वादे करके सत्ता में आने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। जो हालात हिमाचल के कांग्रेस सरकार ने किये वो कम से कम झारखंड में न हो यह हम जनता से निवेदन है। झारखंड में जो गठबंधन की सरकार चल रही है, उसके भ्रष्टाचार के उदाहरण पूरे देश में दिये जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि, 350 करोड़ रुपये एक सांसद के घर से और अन्य अधिकारियों के घर से पैसे बरामद होना, सत्ता में रहते एक मुख्यमंत्री का जेल चले जाना और फिर बाहर आकर जनता से सरकार बनाने की अपील करते हैं। लेकिन झारखंड की जनता ने तय कर लिया है, प्रदेश में एनडीए-भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो घुसपैठियों का मुद्दा उठाया है, उसको लेकर सरकार बनते ही उचित फैसले लिये जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के लोग झारखंड में मंडरा रहे हैं, लेकिन मणिपुर नहीं गये : कल्पना सोरेन
    Next Article झामुमो और कांग्रेस ने आदिवासियों के अस्तित्व को खतरे में डाला : चंपाई सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version