Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमो-कांग्रेस ने राज्य में घुसपैठियों को बढ़ावा दिया : गौरव भाटिया
    Top Story

    झामुमो-कांग्रेस ने राज्य में घुसपैठियों को बढ़ावा दिया : गौरव भाटिया

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2024Updated:November 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस ने हिमाचल में एक लाख सरकारी नौकरी पहली कैबिनेट में देने का वादा किया लेकिन नौकरी नहीं दी : राजीव बिंदल
    तेलंगाना में कांगे्रस ने जो गांरटी दी, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया : एटला राजेंद्र
    रांची। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया एवं तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटला राजेंद्र ने झामुमो-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। रांची स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में संयुक्त प्रेसवार्ता में गौरव भाटिया ने कहा कि शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस और गुरु पर्व का पावन दिन है। प्रदेश के पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है। इसी के साथ ही प्रदेश की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए की सरकार बनने जा रही है। भाटिया ने कहा कि झारखंड की जनता की आवाज बनकर एक भ्रष्टाचारी, निकम्मी और सांप्रदायिक तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली झामुमो-कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपा भगवान बिरसा मुंडा की सीख को आगे बढ़ाते हुए रोटी-बेटी-माटी के नारे के साथ अपने संंकल्प लेकर आयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस सरकार ने राज्य में घुसपैठियों को बढ़ावा दिया है और आदिवासी समाज के अधिकारों का उल्लंघन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की बात करते हैं, भाजपा ने विकास किया है। झारखंड प्रदेश से सभी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि, एक रहोगे तो सेफ रहोगे ये नारा देश के हर कोने में पहुंच गया है। कांग्रेस व झामुमो झारखंड की संस्कृति और अस्मिता को खतरे में डाल रहे हैं। भाटिया ने कांग्रेस झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के बयान का भी विरोध किया, जिसमें उन्होंने गैस सिलेंडर को घुसपैठियों को देने की बात की थी। भाटिया ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों कांग्रेस-झामुमो अपने राजनीतिक लाभ के लिए घुसपैठियों को सहायता देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भाजपा हमेशा राज्य के मूल निवासियों और आदिवासी समाज के पक्ष में खड़ी रही है। भाटिया ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो ने झारखंड के लोगों की सुरक्षा, संस्कृति और रोजगार के अवसरों के मामले में चुप्पी साध रखी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 287,000 सरकारी नौकरियों का वादा किया है, जो राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी राहत होगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आदर्शों और भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा राज्य की संस्कृति को बचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस-झामुमो अपनी तुष्टीकरण नीति के तहत काम कर रहे हैं। घुसपैठियों को अपना वोट बैंक समझकर झामुमो व कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, जिसका करारा जबाव उनको झारखंड की जनता देने जा रही है।

    हिमाचल प्रदेश के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जो वादे करती है उनको कभी पूरा नहीं करती। कांग्रेस ने हिमाचल में सत्ता हथियाने के लिए वादा किया कि एक लाख सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में दी जायेगी, लेकिन युवाओं को एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी, उल्टा हिमाचल प्रदेश सर्विस कमीशन को ही बंद कर दिया। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है।

    तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटला राजेंद्र ने कहा कि एक साल पहले कांग्रेस ने जो वादे किये थे, उनको पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल की तरह ही तेलंगाना में भी जो गांरटी दी गयी थी, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
    Next Article गोड्डा में एक घंटे हेलीकाप्टर में बैठे रहे राहुल गांधी, नहीं मिली उड़ान की अनुमति
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version