रांची। झामुमो के लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी को पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त कर दिया गया है। उन्हें पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

इसकी जानकारी झामुमो केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि दिनेश विलियम मरांडी पर लगाये गये आरोप पर उनसे जवाब मांगा गया था लेकिन समय सीमा के अंदर कोई जवाब नहीं दिया गया। इससे यह प्रमाणित होता है कि उन पर लगाये आरोप सही हैं। इसलिए उन्हें पार्टी के सभी पदों से निष्कासित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि झामुमो ने पार्टी के खिलाफ बयानबाजी पर पार्टी विधायक दिनेश विलियम मरांडी से स्पष्टीकरण मांगा था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version