Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा की नजर झारखंडियों पर नहीं झारखंड की खनिज संपदा पर है: कल्पना सोरेन
    Top Story

    भाजपा की नजर झारखंडियों पर नहीं झारखंड की खनिज संपदा पर है: कल्पना सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024Updated:November 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला में भाजपा के खिलाफ खुल कर दहाड़ी कल्पना सोरेन
    गुमला। भारतीय जनता पार्टी की नजर आदिवासी मूल वासियो पर नहीं बल्कि यहां की खनिज संपदा पर है। भाजपा झारखंडियों का हितैषी नहीं बल्कि अपने व्यापारी साथियों के हित में काम करना चाहती है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और गांडेय विधानसभा की विधायक कल्पना सोरेन ने गुमला में आयोजित चुनावी सभा में कहीं। वे मंगलवार को दोपहर बाद गुमला पहुंची। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सिर्फ जुमलेबाजी करते है। कभी हर व्यक्ति के खाते में 15 लख रुपए जमा करने की बात की जाती है तो कभी 2 करोड़ नौकरी देने का वादा करके भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है। ये गोगो दीदी योजना भी इसी प्रलोभन की एक कड़ी है। उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि हेमंत सोरेन ने जो कहा वह करके दिखाया। चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलकर हेमंत सरकार के कार्यकाल को पूर्ण होने के पहले ही चुनाव कर दिया।

    भाजपाइयों को इस बात का डर था कि कहीं हेमंत सोरेन को और मौका मिला तो आदिवासियों के हित में और कई बड़े फैसले ले सकता है। उन्होंने कहा कि हम आदिवासी मूलवासी पेड़,पहाड़ और प्रकृति का पूजा करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद खनिज संपदा के लिए सूबे के जंगल का सफाया कर सकते हैं। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि बगल के हमारे पड़ोसी आदिवासी राज्य छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल से आदिवासी परिवारों को निकाला गया है।क्योंकि इनकी नजर वहां के खनिज संपदा पर है। इन्हें झारखंड के आदिवासियों की तनिक भी चिंता नहीं है। ये झारखंड में कब्जा कर खनिज संपदा पर काबिज होना चाहते हैं। ये झूठ के आंसू बहाने वाले लोग हैं। ये हमारा अस्तित्व छीनना चाहते हैं।

    हमारा अस्तित्व सरना धर्म कोड है ये हमें सरना धर्म कोड नहीं देते। हद तो यह है कि भाजपा हमें आदिवासी समझती ही नहीं है। आदिवासी मूलवासी को वनवासी कहते हैं।यही वजह है कि आदिवासी दिवस के मौके पर ये लोग शुभकामनाएं तक नहीं देते। अभी चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के बड़े बड़े नेताओं का तांता लगा हुआ है। ये बाहर से आकर हमें आपस में बांटना चाहते हैं।लेकिन हमें संगठित होकर लड़ना है।क्योंकि यह लड़ाई हम लगातर लड़ते आ रहे हैं। भाजपा के 20 साल बनाम महागठबंधन के पांच साल की तुलना करने पर आपको खुद मालूम हो जायेगा कि इन पांच सालों में आम जनों को क्या क्या मिला। उन्होंने यह भी कहा कि इस महंगाई के दौर में सीएम हेमंत सोरेन ने सबका बिजली बिल माफ किया। साथ ही साथ किसानों के दो – दो लाख तक का कृषि ऋण माफ किए। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की शुरूआत की। कल्पना सोरेन ने भूषण तिर्की के वोट देने की अपील की। मौके पर भूषण तिर्की,कलीम अख्तर,हरिओम साहू, आरिफ अंसारी, मो.लड्डन खान, और रंजीत सरदार समेत हजारों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवालेंसिया में बाढ़ के बाद फुटबॉल बंद हो जाना चाहिए :  रियल मैड्रिड कोच एंसेलोटी
    Next Article हेमंत सोरेन को जनता के पास जाने से रोका जा रहा है : मुहआ माजी
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version