Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जुमलेबाज नेताओं के बहकावे में नहीं आयें : कल्पना सोरेन
    Top Story

    जुमलेबाज नेताओं के बहकावे में नहीं आयें : कल्पना सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाकुलिया में जनसभा को किया संबोधित
    -जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा की सभा को फोन पर किया संबोधित
    आजाद सिपाही संवाददाता
    चाकुलिया। गांडेय विधायक सह झमुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कहा कि अपने हक, अधिकार और सम्मान के लिए 13 नवंबर को मतदान करें। समीर मोहंती को विजयी बनायें। हेमंत सरकार को दोबारा सत्ता में लायें। उन्होंने कहा कि 40 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन, नौ लाख महिलाओं को सावित्री बाई फुले योजना और मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की माताओं और बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये देने का काम किया। बिजली बिल माफ योजना से 37 लाख लोगों को लाभ मिला है। वह चाकुलिया में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

    कल्पना ने कहा कि केंद्र सरकार ने खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरतमंद वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ायी है। जनता के इस बोझ को कम करने का काम हेमंत सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से नहीं बल्कि डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान से देश चलेगा। स्थानीय नीति झारखंड सरकार ने पारित किया है। इसे केंद्र सरकार से भी पारित करवाने का काम झामुमो महागठबंधन दल की सरकार करेगी। राज्य में हेमंत सरकार बनी तो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी। हेमंत ने राज्य में विकास की एक बड़ी लकीर खींची है। राज्य में दोबारा हेमंत सरकार बनी तो और भी मजबूत करेंगे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सत्ता में आकर गांवों के विद्यालयों को बंद कराने का काम किया था। भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। ऐसी पार्टी के नेताओं के बहकावें में न आयें और झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती का समर्थन करें।

    कल्पना को चाकुलिया के बाद जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा में जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण वह नहीं जा सकीं। उन्होंने फोन पर ही वहां के लोगों को संबोधित किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि उन्हें घाटशिला के बाद जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा में भी चुनावी सभा को संबोधित करना था। इस बीच कल्पना सोरेन को लातेहार की जनता को फोन से ही संबोधन करना पड़ा। कल्पना ने कहा कि लातेहार समेत झारखंड की जनता देख रही है कि केंद्र सरकार और बीजेपी के निर्देश पर कैसे झारखंडियों को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदियों से झारखंड इसी शोषण और अत्याचार से तो लड़ता आया है, लेकिन अब और नहीं, भाजपा को उसके षड्यंत्र का करारा जवाब मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेन्नई में फेमा के उल्लंघन में दस स्थानों पर इडी के छापे 
    Next Article चुनाव से 2 दिन पहले रवाना हुए मतदानकर्मी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से भेजे गये
    shivam kumar

      Related Posts

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025

      सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version