Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी राज्य भर में जमकर हुई आतिशबाजी
    राज्य

    गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी राज्य भर में जमकर हुई आतिशबाजी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। बंगाल में काली पूजा के बाद भी आतिशबाजी का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार की तरह शुक्रवार रात भी राज्य के कई स्थानों पर पटाखों का शोर सुनाई दिया।

    कोलकाता में शुक्रवार को सबसे अधिक शिकायतें गरफा, कालिकापुर, मुकुंदपुर, गोल्फग्रीन और बालीगंज सर्कुलर रोड के क्षेत्रों से आईं। शाम के बाद बेहला, टालीगंज, बेलतला, माणिकतला और कांकुड़गाछी में भी तेज आतिशबाजी देखी गई। बेलीघाटा में युवाओं को बीच सड़क पर पटाखे फोड़ते देखा गया। पर्यावरण के अनुकूल हरे पटाखों का प्रचलन इस बार भी कम ही दिखाई दिया।

    उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भी काली पूजा की रात जोरदार शोर-शराबा सुनने को मिला। बारिश के बावजूद जलपाईगुड़ी में शोर जारी रहा, जबकि मयनागुड़ी और धुपगुड़ी में भी आतिशबाजी की शिकायतें आईं। शुक्रवार को सिलीगुड़ी के कई इलाकों में लगातार पटाखे फोड़े जाने की शिकायतें स्थानीय लोगों ने की।

    हालांकि, पुलिस का दावा है कि इस बार शोरगुल पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया। मालदा में 17 किलोग्राम, उत्तर दिनाजपुर में 15 किलोग्राम और दक्षिण दिनाजपुर में 10 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। कूचबिहार में 18 मामले दर्ज हुए और 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लगभग सात हजार से अधिक पटाखों के पैकेट भी जब्त किए।

    कोलकाता पुलिस ने अब तक काली पूजा के बाद से कुल 601 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 265 लोग पटाखे जलाने के आरोप में पकड़े गए हैं। पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने कहा, “कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा उदाहरण पेश किया जा सके।”

    हुगली और हावड़ा जिलों में स्थिति अपेक्षाकृत शांत रही, लेकिन आसनसोल और दुर्गापुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में काली पूजा की रात शोर की समस्या गंभीर रही। उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात काली पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी देखी गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुलतानगंज थाना परिसर में लगा जनता दरबार, कई मामले का हुआ निष्पादन
    Next Article तृणमूल विधायक के खिलाफ लगे पोस्टर
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version