Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मंगल मुंडा की असामयिक मौत स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की बड़ी विफलता : बाबूलाल
    Top Story

    मंगल मुंडा की असामयिक मौत स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की बड़ी विफलता : बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की असामयिक मौत को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की बड़ी विफलता करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स पर लिखा कि मंगल मुंडा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। सड़क दुर्घटना के बाद जिस तरह से उन्हें इलाज के लिए तड़पना पड़ा, वह हमारी व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करता है। इतनी नाजुक स्थिति में भी उन्हें ट्रॉमा सेंटर में समय पर बेड नहीं मिला। इलाज शुरू करने में भी 10 घंटे की देरी हुई। परिजनों को 15,000 की दवाएं भी खुद खरीदनी पड़ीं।

    व्यवस्था पर उठाये गंभीर सवाल
    पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि अबुआ सरकार में एक गरीब आदिवासी की जिंदगी की कीमत बस इतनी ही रह गयी है। यह केवल मंगल मुंडा जी की मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था द्वारा उनकी हत्या है। जिस झारखंड को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलना चाहिए था, वहां उनके वंशज के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख देता है।

    आदिवासी समाज के लिए चिंता
    बाबूलाल मरांडी ने यह भी सवाल किया कि क्या राज्य सरकार और व्यवस्था में गरीबों और आदिवासियों के लिए कोई जगह बची है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल मंगल मुंडा के परिवार का नहीं, बल्कि झारखंड के हर गरीब और आदिवासी का है। बाबूलाल ने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस तरह की घटनाओं को रोकने और आदिवासियों के हित में ठोस कदम उठाने होंगे। मंगल मुंडा के निधन पर बाबूलाल मरांडी की प्रतिक्रिया ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपर्यटन क्षेत्र में लोगों के जीवन में समृद्धि लाने की क्षमता: प्रधानमंत्री
    Next Article इरफान अंसारी का भानु प्रताप शाही पर तंज, कहा- मेरे घर पर बुलडोजर चलाने निकले थे, जनता ने आपका क्या हाल कर दिया
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version