Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के हर गरीब परिवार को देंगे पक्का घर, नल जल और मुफ्त गैस कनेक्शन : नरेन्द्र मोदी
    Breaking News

    झारखंड के हर गरीब परिवार को देंगे पक्का घर, नल जल और मुफ्त गैस कनेक्शन : नरेन्द्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा/रांची। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सबसे कद्दावर नेता नरेन्द्र मोदी ने झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कट मनी के लिए ये लोग फर्जी आवास योजना लेकर आए हैं। झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार झोपड़ी में रहने वाले हर परिवार को पक्का घर देगी, ये मोदी की गारंटी है। गरीब को पक्का घर के साथ पानी का नल और मुफ्त गैस कनेक्शन भी मिलेगा।

    मोदी बुधवार को गोड्डा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी आपका बिजली का बिल जीरो करने वाला है। हम हर घर को सोलर पैनल लगाने के लिए 75 हजार से 80 हजार रुपये देंगे। इससे जो बिजली पैदा होगी, उससे आपका बिजली बिल जीरो होगा और यदि आपके पास जरूरत से ज्यादा बिजली होगी, तो सरकार आपकी बिजली खरीदेगी। साथ ही कहा कि बीते कुछ सालों से यहां की बहनें लगातार एक बात मुझे जरूर बताती हैं कि मोदी जी आप हमारे लिए जो योजनाएं लाते हैं, यहां झामुमो, कांग्रेस और राजद वाले उनको लूट लेते हैं।

    मोदी ने कहा कि यहां जिस नेता के घर से नोटों के पहाड़ मिले, उसके परिवार के सदस्य को ही झामुमो-कांग्रेस ने टिकट दे दिया। ये आपके घाव पर नमक छिड़कने का काम किया गया है। ये सोचते हैं कि झामुमेा-कांग्रेस कुछ भी करें, कितनी ही लूट मचाएं, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। मेरे झारखंड के भाई-बहनों को ही उनके इसी अहंकार और भ्रम को तोड़ना है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर राजद और झामुमो जैसे दलों ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक राज किया है लेकिन इन्होंने संथाल परगना को सिर्फ पलायन, गरीबी और बेरोजगारी दी है। खुद मुख्यमंत्री इस क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं लेकिन यहां के लोगों काम के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड के लोगों के लिए बने केंद्रीय फंड को खा लिया। वे आपके लिए बने मुफ्त चावल को खा गए।

    मोदी ने कहा कि झारखंड के लोग झामुमो सरकार को हटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर जगह एक ही आवाज गूंज रही है, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार। झारखंड भाजपा ने यहां ‘गोगो दीदी योजना’ शुरू करने की गारंटी दी है। यहां भाजपा-एनडीए सरकार बनते ही हर महीने हजारों रुपये बहनों के खाते में आने शुरू हो जाएंगे।

    इससे पहले मोदी ने भाषण की शुरुआत में कहा कि मैं झारखंड में जहां भी गया हूं, हर रैली ने पिछली रैली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो लोग राजनीति का गणित लगाते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे झारखंड का एक चक्कर लगा लें, उन्हें परिणाम मिल जाएगा। मैं आपका प्यार देख रहा हूं लेकिन मैं आपको निमंत्रण देने आया हूं कि 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद कुछ ही दिनों में भाजपा-एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी पहुंची चुनाव आयोग, वोटिंग से एक दिन पहले मंईयां सम्मान की राशि देने पर शिकायत
    Next Article हिमाचल की शानदार गेंदबाजी के आगे पुड्डुचेरी ने टेके घुटने, 85 रनों पर ऑलआउट
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version