Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में ना एनआरसी लागू होगा ना यूसीसी, यहां सीएनटी और एसपीटी रहेगा : हेमंत सोरेन
    Top Story

    झारखंड में ना एनआरसी लागू होगा ना यूसीसी, यहां सीएनटी और एसपीटी रहेगा : हेमंत सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2024Updated:November 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को गढ़वा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में ना यूसीसी ना एनआरसी लागू होगा। यहां सिर्फ सीएनटी और एसपीटी रहेगा। ये लोग घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं। ये विषैला जहर उगलते हैं। उनके आगे विषधर भी असफल है। इन लोगों से बच के रहना है। पांच वर्ष के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया यह आप सभी ने देखा है। ये बातें हेमंत सोरेन ने कहीं।

    हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जुमलेबाज भाजपा के लोग यहां आने वाले हैं। ये लोग यहां का बेटा, आदिवासी-मूलवासी को हटाना चाहते हैं। जब हम लोग आपके लिए काम करना शुरू किया तो इन लोगों ने झूठे आरोप में मुझे जेल में डाल दिया। इन्हें यहां के आदिवासी-मूलवासी दलित, पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है। उन्हें यहां से मतलब है तो यहां के खनिज संपदा से मतलब है और झारखंड के खनिज संपदा का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये हमारा बकाया ये नहीं दे रहे हैं।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां की माता बहनों के सम्मान में हम आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष में हर घर में एक लाख रुपये पहुंचने का काम करेंगे और हम लोगों ने कानून बना दिया है कि जिनके खाते में 1000 जा रहा है। वह 2500 रुपये हो जायेगा। इन्हें यदि मौका लग गया तो यह आपके शरीर से कतरा-कतरा खून निकाल लेंगे। पांच वर्ष से ये सत्ता से बेदखल हैं। आने वाले समय में फिर पांच साल तक इन्हें बाहर करेंगे और इन्हें जड़ से उखाड़ देंगे।

    सोरेन ने कहा ये लोग कहते हैं जेपीएससी और सीजेएल परीक्षा के जरिए हुई नियुक्ति का सीबीआइ से जांच करेंगे। हमने सीजीएल परीक्षा की पूरी जांच कर ली है। लोग चिह्नित हो चुके हैं, जिन्होंने गड़बड़ी करने की कोशिश की, गड़बड़ी तो कर नहीं पाये और लेकिन पकड़े जा चुके हैं। चुनाव समाप्त होते ही वे सभी जेल जायेंगे।
    उन्होंने कहा कि इन लोगों ने हमारे कार्यकाल को पूर्ण नहीं होने दिया। एक माह हमारा कार्यकाल बचा हुआ था। इन्होंने एक माह पूर्व चुनाव करा दिया। इन्हें पता था कि यदि एक माह मैं और यहां के लोगों के कार्य कर दिया तो इनकी पूरी तरह से भद्द पीट जायेगी।

    सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनके गृह मंत्री ने कहा है कि नक्सलवाद खत्म कर देंगे। हम पूछना चाहते हैं तो यदि नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ तो जो पांच चरण में होने वाले चुनाव को दो चरण में कैसे करा रहे हैं। इससे साफ संकेत है कि इस राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है। आने वाला समय बतायेगा झूठ क्या है और सच क्या?

    सोरेन ने कहा ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री जब वे शपथ ग्रहण कर रहे थे तो संविधान किताब पर माता में ठोक रहे थे। आप बोल रहे थे कि देश संविधान से चलेगा। कायदे कानून से चलेगा। हर वर्ग, हर समाज को हक अधिकार मिलेगा। मैं यह जानना चाहता हूं कि बांग्लादेश के साथ अंदर ही अंदर कोई समझौता है क्या? आज बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री का अपने यहां प्लेन उतारने क्यों दिया? उसे किस आधार पर शरण दे रखा है? यह बताइये झारखंड में बिजली उत्पादन होता है और बांग्लादेश में सप्लाई करते हैं और बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं। बांग्लादेश की सीमा का सुरक्षा किसके जिम्मे हैं, भारत सरकार के जिम्मे में है। इसमें राज्य सरकार का कोई रोल नहीं। बांग्लादेश से घुसपैठ करने वाले आपके साथी राज्यों से घुसकर आता है। वहां क्यों नहीं रोकते हैं घुसपैठ।

    सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना क्या मुसलमान के लिए है, हिंदुओं के लिए है, सिखों के लिए, इसाइयों के लिए है नहीं। यह योजना सभी के लिए है। यह देश का पहला राज्य है जो कर्मचारी को बुढ़ापे की लाठी पेंशन देने का काम कर रही है। ये लोग सबके बुढ़ापे लाठी छीन लेता है। ये लोग कहते हैं कि झारखंड सरकार पेंशन नहीं दे रही है जबकि केंद्र सरकार से मिलने वाला पैसा तुम लोगों ने रोक रखा है। झारखंड के हिस्से का पैसा राज्य सरकार ने ना रोका है न कभी रोकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैलाशपति मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
    Next Article पुलिस हिरासत में नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रवि लमिछाने के नाम एक और अरेस्ट वारंट 
    shivam kumar

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version