Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वाराणसी में 16 नवंबर मध्यरात्रि तक नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन-गुब्बारे उड़ाने पर प्रतिबंध
    देश

    वाराणसी में 16 नवंबर मध्यरात्रि तक नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन-गुब्बारे उड़ाने पर प्रतिबंध

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 12, 2024Updated:November 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली पर्व (15 नवंबर) को देखते हुए पूरे शहर को आज मध्यरात्रि से 16 नवंबर की मध्यरात्रि तक “नो फ्लाई जोन” घोषित कर दिया गया है। वाराणसी में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।

    वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 12 नवंबर की मध्यरात्रि (मंगलवार) से 16 नवंबर की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि देव दीपावली पर गंगा किनारे लाखों श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और विभिन्न विशिष्ट अतिथियों के आगमन के कारण सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। इस अवसर पर भीड़भाड़ और विशिष्ट अतिथियों के भ्रमण की स्थिति को देखते हुए बिना अनुमति के ड्रोन, पतंग, गुब्बारा, रिमोट संचालित माइक्रो लाइट्स एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह कदम इस संभावना को ध्यान में रखकर उठाया गया है कि इन वस्तुओं का प्रयोग सुरक्षा में बाधा डाल सकता है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडनीय कार्यवाही होगी।

    उल्लेखनीय है कि देव दीपावली पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा किनारे एक घाट का लोकार्पण करेंगे। इसके चलते गंगा किनारे सहित पूरे शहर को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल्पना सोरेन ने जेपी नड्डा के बयान पर किया पलटवार, कहा- आदिवासियों मूलवासियों को बेघर करना बीजेपी का इतिहास रहा
    Next Article इतिहास के पन्नों में 13 नवंबरः पेरिस में सिलसिलेवार बम धमाके में मारे गए थे 130 लोग
    shivam kumar

      Related Posts

      90 साल के हुए धर्मगुरु दलाई लामा, मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में हुआ भव्य समारोह का आयोजन

      July 6, 2025

      मध्य प्रदेश में बरगी बांध के 9 गेट खुले, छोड़ा जा रहा 52195 क्यूसेक पानी

      July 6, 2025

      चुनाव आयोग के एसआईआर नीति को महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version