Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 22 नवंबरः जॉन एफ कैनेडी की हत्या से दहल गया अमेरिका
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 22 नवंबरः जॉन एफ कैनेडी की हत्या से दहल गया अमेरिका

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 22 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह अमेरिका के लिए काली तारीख है। 22 नवंबर 1963 को अमेरिका के टैक्सास राज्य के डलास में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या कर दी गई थी। वो महज दो साल, 10 माह और दो दिन अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। उन्हें अमेरिका के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में से एक माना जाता है। महज 43 साल की उम्र में देश के राष्ट्रपति बने। कैनेडी को गोली मारने वाला पूर्व मरीन ली हार्वी ओसवाल्ड था। ओसवाल्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो दिन बाद कैनेडी के एक समर्थक ने ओसवाल्ड की हत्या कर दी। इस घटना ने अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी।

    29 मई 1917 में अमेरिका के ब्रुकलिन में जन्मे कैनेडी अपने माता-पिता की नौ संतानों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता अमेरिका के बेहद सफल लोगों में से एक थे। उनका व्यापार फिल्म इंडस्ट्री से लेकर स्टॉक मार्केट तक, शिप बिल्डिंग से लेकर बैंकिंग तक फैला था। 1938 में कैनेडी के पिता अमेरिका के राजदूत बनकर ब्रिटेन गए, तो 21 साल के कैनेडी उनके सेक्रेटरी के तौर पर वहां गए।

    हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद 1941 में उन्होंने नेवी ज्वॉइन की। उस वक्त दूसरा विश्व युद्ध चल रहा था। युद्ध के दौरान उनके बड़े भाई की मौत हो गई। खुद कैनेडी भी युद्ध के दौरान मरते-मरते बचे थे। 1945 में नेवी छोड़ने के बाद वे राजनीति में आए। बड़े भाई की मौत के बाद परिवार की राजनीतिक विरासत कैनेडी के हाथ में आ गई। 1946 में अपना पहला चुनाव जीतने वाले कैनेडी जीवन में कभी चुनाव नहीं हारे।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1920ः हकीम अजमल खान जामिया के पहले चांसलर बने।

    1968ः मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।

    1971ः भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू।

    1975ःजुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।

    1990ः ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने त्यागपत्र की घोषणा की।

    1997ः भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।

    1998ः बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

    2000:पाकिस्तान और ईरान पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया।

    2002ः मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैकड़ों लोग मारे गए।

    2005: एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।

    2006ः भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।

    2007ः ब्रिटेन में अवैध प्रवासी समस्या पर काबू पाने के लिए कड़े प्रतिबंधों की घोषणा।

    2008ः भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पद छोड़ने की धमकी दी।

    2008ः हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया।

    जन्म

    1830ः झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति झलकारी बाई।

    1864ः भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई।

    1899ः वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक।

    1892ः एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री मीरा बेन। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।

    1901ःअसम और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल विष्णु सहाय।

    1939ः पूर्व रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव।

    1948ः प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर सरोज खान।

    निधन

    1774ः ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर रॉबर्ट क्लाइव।

    1967ः प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कट्टर सिख नेता तारा सिंह।

    2016ः हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय।

    2016ः मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र के अलीगढ़ में सड़क हादसा, पांच की मौत 
    Next Article उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version