Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा की सरकार बनी तो एनआरसी और यूसीसी लागू होगा: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    भाजपा की सरकार बनी तो एनआरसी और यूसीसी लागू होगा: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आदिवासी समाज को मिलेगी सुरक्षा, चुनावी संकल्पों का किया एलान
    गढ़वा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में भाजपा सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और एनआरसी लागू करने का बात कही है। उन्होंने कहा कि इसमें आदिवासी समाज को विशेष रूप से बाहर रखा जायेगा। उन्होंने उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल की तैयारी का निरीक्षण करने के बाद गढ़वा के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड के लिए भाजपा ने पांच प्रमुख संकल्प लिये हैं। इनमें महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये खाते में डालने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, त्योहारों के अवसर पर साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर झारखंड के गरीबों के लिए 21 लाख पक्के प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराये जायेंगे।

    नौजवानों के रोजगार की बात करते हुए मरांडी ने कहा कि राज्य में खाली पड़े 2,87,500 सरकारी पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी, जिसमें एक साल के भीतर डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा, और शेष पदों पर पांच साल के अंदर नौकरी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी पांच लाख नौकरियों का अवसर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने आश्वासन दिया की भाजपा सरकार बनते ही परीक्षा भर्ती मामलों की गहन जांच करायी जायेगी।

    घुसपैठियों को राज्य से बाहर किया जायेगा
    मरांडी ने संकल्प पत्र के पांचवें बिंदु में दो वर्षों तक बेरोजगार एमए और बीए पास युवाओं को 2000 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। उन्होंने झारखंड में जनसंख्या में हुए बदलावों पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आदिवासी समाज को भारी नुकसान हुआ है। 2011 की जनगणना के बाद आदिवासी आबादी में 10% की गिरावट आयी है। संथाल परगना क्षेत्र की स्थिति और भी खराब है, जहां आदिवासी आबादी में 16% की कमी दर्ज की गयी है। मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद इस मामले की जांच को रोकने की कोशिश की है। उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ पर भी टिप्पणी की और कहा कि कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन ने रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाकर अपना वोट बैंक बढ़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार बनने पर इन घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें राज्य से बाहर किया जायेगा। मरांडी ने कहा कि झारखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जायेगा। जिसमें वेकेंसी निकालने, परीक्षा लेने से लेकर रिजल्ट निकालने तक की तिथि सुनिश्चित की जायेगी। रोजगार के लिए फोर्थ कैटोगरी के नौकरियों में स्थानीय नीति का पालन किया जायेगा ताकि राज्य के युवाओं को ही नौकरी का लाभ मिले। हिंदू समाज में एकता बनाये रखने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर समाज को बांटना सही नहीं है और इससे समाज कमजोर होता है। प्रेसवार्ता में, जिलाध्यक्ष, ओमप्रकाश केसरी, सूरज गुप्ता सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्मिता की लड़ाई लड़ रहे हैं आदिवासी : कल्पना सोरेन
    Next Article भाजपा का यह संकल्प पत्र नहीं  बल्कि फरेब पत्र है  : केशव महतो कमलेश
    shivam kumar

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version