रांची। मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के बाई पास रोड के इलाके में दीपावली की रात (गुरुवार) अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। इस गोलीबारी में बैरिया चौक निवासी राजेश मालाकार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

आपसी विवाद में चली है गोली
जानकारी के अनुसार, राजेश मालाकार बाईपास रोड के पास बैठा था। इसी क्रम में अपराधी वहां पहुंचे और उसके सिर पर गोली मार दी। गोली मारने का आरोप अन्नू विश्वकर्मा पर लगा है। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version