Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पहले चरण की 43 सीटों पर जनता ने बीजेपी को नकार दिया है: सुप्रियो भट्टाचार्य
    झारखंड

    पहले चरण की 43 सीटों पर जनता ने बीजेपी को नकार दिया है: सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एक साजिश के तहत राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोक दिया गया
    -सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारे लोग क्या हेलीकॉप्टर में बम लेकर घूम रहे हैं जो इन्हें रोक दिया जा रहा
    देवघर। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को देवघर में प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि शुक्रवार का दिन बहुत ही अहम है। कहा शुक्रवार को बिरसा जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा भी है। लेकिन इस शुभ दिन में झारखंड में कुछ अशुभ लोग भी मंडरा रहे हैं। कहा कि आज भी समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। उनको बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले फेज में 43 सीटों पर जनता ने बीजेपी को नकार दिया है। इस बात का अनुमान इनको भी हो गया है। लेकिन ये लोग फिर भी माहौल को प्रदूषित कर रहे हैं। कहा कि इनके पास अब कोई मुद्दा नहीं है। सुप्रियो ने कहा कि बीजेपी ने आज से पहले 2014 से 2024 तक घुसपैठ शब्द का नाम नहीं लिया था। अब चुनाव के ठीक पहले ये लोग कथित घुसपैठ को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि बीजेपी के एक सांसद ने संसद के अंदर इस सवाल को उठाया और उन्होंने कहा कि बिहार, बंगाल और संथाल को काटकर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाये। कहा, तब से बीजेपी में गुब्बार आ गया। कहा अब राज्य का स्टेटस भी छीनने की तैयारी हो रही है। सुप्रियो ने कहा कि असम के सीएम ने डेढ़ साल पहले जो आग मिजोरम में लगायी थी, आज तक आदिवासी वहां उस आग में झोंके जा रहे हैं। इनके राज्य असम में आदिवासी युवतियों को नंगा कर सड़क पर घुमाया गया और यहां आकर ये आदिवासी हित की बात कर रहे हैं। कहा कि एक और बीजेपी के पूर्व सीएम हैं, उनके राज में आदिवासी पर पेशाब कराया गया और यहां ये आदिवासी सम्मान की बात कर रहे हैं। कहा, हद तो तब पार हो गयी जब मंईयां सम्मान योजना को लेकर ये लोग हाइकोर्ट चले गये। कहा कि कोर्ट ने भाजपा की इस साजिश को भी नाकाम किया। कोर्ट ने कहा कि ये ईमानदार प्रयास है। हम कहते हैं कि हम 2500 देंगे दिसंबर से, तो इन्होंने इस पर भी आपत्ति की।

    कहा, हमने मांग की कि चुनाव की तिथि आगे बढ़ायी जाये। अभी सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है। लेकिन इसे नहीं माना गया। कहा कि जब महिलाओं के खाते मे आपातकालीन सेवा की तरह चौथी किस्त आ गयी तब भी इनको दिक्कत हो गयी। हमने कहा कि दिसंबर में भी महिलाओं के खाते में 2500 जायेंगे और ये लोग कह रहे हैं कि 2100 देंगे। कहा कि राज्य में जो खेल चल रहा है, राज को खंडित करने का प्रयास चल रहा है, वो बहुत ही चिंताजनक है। कहा कि ये सारी हरकतें चुनाव आयोग के संरक्षण में हो रही हैं। कहा कि एक साजिश के तहत राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोक दिया गया। कहा कि लगातार ये हो रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। ये साधारण बात नहीं है। कहा एक पीएम का विमान खराब हो जाये और इस कारण सभी उड़ान रोक दी जाये, इसकी जांच होनी चाहिए। सुप्रियो ने कहा, हमारे लोग क्या हेलीकॉप्टर में बम लेकर घूम रहे हैं। कहा आचार संहिता और भाषण देने का जो नियम है, उसकी धज्जियां उडायी जा रही हैं और चुनाव आयोग खामोश है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं
    Next Article बैद्यनाथ धाम पहुंचीं रवीना टंडन, फैंस में लगी सेल्फी लेने की होड़
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘मतदाता सूची में संशोधन’ पर आपत्ति, आज दिल्ली पहुंचकर शिकायत करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

      July 1, 2025

      जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

      July 1, 2025

      सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version