Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पीकेएल-11: यू मुंबा को हराकर तेलुगू टाइटंस ने अंक तालिका में लगाई 2 स्थान की छलांग
    स्पोर्ट्स

    पीकेएल-11: यू मुंबा को हराकर तेलुगू टाइटंस ने अंक तालिका में लगाई 2 स्थान की छलांग

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा। डू ओर डाई रेड पर चले रोमांचक मुकाबले में तेलुगू टाइटंस ने यू मुंबा को हराकर प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन की अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए इस मुकाबले में टाइटंस ने 31-29 के अंतर से मुंबा को हराया।

    यह इस सीजन में 11 मैचों मे टाइटंस की सातवीं जीत है। इस जीत की मदद से उसने अंक तालिका में दो स्थान की छलांग लगाई है। दूसरी ओर, मुंबा को 12 मैचों में चौथी हार मिली है। टाइटंस के लिए आशीष नरवाल ने 8 अंक जुटाए जबकि डिफेंस से सागर ने चार अंक लिए। मुंबा के लिए रोहित ने 8 और मंजीत ने सात अंक लिए।

    पवन सहरावत के बगैर उतरी टाइटंस शुरुआत में आत्मविश्वास से नजर आई और मंजीत, शंकर तथा विनय की बदौलत पांच मिनट के भीतर 5-3 की लीड ले ली। चार के डिफेंस में हालांकि सुनील ने आशीष का शिकार कर स्कोर 4-5 किया और फिर जफर ने स्कोर 5-5 कर दिया।

    सोमवीर ने इसके बाद विजय को लपक मुंबा को पहली बार लीड दिला दी लेकिन सागर ने जफर को लपक फिर स्कोर बराबर कर दिया। 10 मिनट के बाद मुंबा हालांकि 8-7 से आगे थे। ब्रेक के बाद सागर ने जफर के खिलाफ गलती की। अब टाइटंस के लिए सुपर टैकल आन था।

    आशीष ने सुनील को आउट कर स्कोर 8-9 किया और फिर अजीत ने जफर को आउट कर स्कोर 9-9 कर दिया। दोनों टीमें डू ओर डाई रेड पर खेल रही थीं। 11-11 के स्कोर पर आशीष को इसी तरह की रेड में फंसाकर मुंबा ने 12-11 की लीड ली लेकिन हाफटाइम तक टाइटंस ने स्कोर फिर बराबर कर दिया।

    हाफटाइम के बाद भी दोनों टीमें डू ओर डाई रेड पर खेल रही थीं। सागर ने मंजीत को लपक टाइटंस को 13-12 की लीड दिलाई और अपनी इसी तरह की रेड में मंजीत ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ स्कोर 15-12 कर दिया। मुंबा के लिए सुपर टैकल आन था, जिसका वह फायदा नहीं उठा सकी। टाइटंस अब 19-14 से आगे थे।

    मुंबा ने हालांकि आलइन के बाद तीन के मुकाबले पांच अंक लिए लेकिन बावजूद इसके 30 मिनट की समाप्ति तक टाइटंस को 22-19 की लीड मिली हुई थी। ब्रेक के बाद टाइटंस ने लगातार दो अंक लेकर फासला 5 का कर लिया। फिर टाइटंस ने डिफेंस ने फिर जफर का शिकार कर फासला 6 का कर लिया।

    मुंबा ने हालांकि सुपर टैकल के साथ स्कोर 22-26 कर वापसी की राह पकड़ी। फिर रोहित ने डू ओर डाई रेड पर एक अंक के साथ फासला 3 का कर दिया। रोहित यही नहीं रुके और लगातार दूसरे अंक के साथ स्कोर 26-24 कर दिया। टाइटंस ने हालांकि सुपर टैकल के साथ मुंबा की वापसी पर रोक लगा दी।

    रोहित लेकिन हार मानने को तैयार नहीं थे। एक मल्टी प्वाइंट रेड के साथ उन्होंने स्कोर 27-28 कर दिया। इसके बाद हालांकि उनका सुपर टैकल हो गया। आशीष ने टाइटंस को 30-27 से आगे कर दिया था। इसके बाद मुंबा के डिफेंस ने आशीष को लपक फासला 2 का कर दिया। फिर मंजीत ने फासला 1 का कर दिया।

    अंतिम रेड पर चेतन साहू ने एक अंक लेते हुए टाइटंस को जीत दिला दी। इस जीत के साथ टाइटंस टाप-6 में पहुंच गए हैं जबकि मुंबा को शीर्ष पर पहुंचने के लिए और इंतजार करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेस्टइंडीज 2024 को जीत के साथ समाप्त करना चाहता है: आंद्रे कोली
    Next Article अर्जेंटीना विश्व कप में जगह बनाने के करीब पहुंचा, चिली की उम्मीदें बरकरार
    shivam kumar

      Related Posts

      डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया

      August 9, 2025

      नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

      August 9, 2025

      बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version