Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
    स्पोर्ट्स

    बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रविवार को अपने 2025 के पदाधिकारियों के चुनाव के नतीजे घोषित किए, जिसमें हर्षवर्धन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बीसीए में इस पद पर आसीन होने वाले 24 वर्षीय हर्षवर्धन सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं।

    हर्षवर्धन ने मात्र 24 वर्ष की आयु में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। उनका चुनाव बीसीए के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव है, जो बिहार में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था में नई ऊर्जा का संचार करता है। हर्षवर्धन ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष चुने जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दोनों है।

    बीसीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा, “इतनी कम उम्र में यह जिम्मेदारी मिलने पर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का सबसे युवा अध्यक्ष होना गर्व और कर्तव्य की भावना दोनों से जुड़ा है।” उन्होंने आगे कहा, ”अपनी टीम के साथ मिलकर हम बिहार क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।”

    इसके अलावा प्रिया कुमारी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है, जबकि जियाउल आरेफिन सचिव पद की जिम्मेदारी सभांलेंगे। अभिषेक नंदन कोषाध्यक्ष और रोहित कुमार संयुक्त सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे। रविवार को परिणाम घोषित होने के साथ ही बाकी सभी पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए। राजेश कुमार को प्रबंध समिति का सदस्य (जिला प्रतिनिधि) तथा ज्ञानेश्वर गौतम को शासी परिषद का सदस्य चुना गया।

    बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने एक बयान में कहा, “बिहार क्रिकेट के सभी हितधारकों द्वारा दिखाए गए विश्वास और समर्थन से हम अभिभूत हैं। हमारी सामूहिक प्राथमिकता जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूत करना, मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण करना और राज्य भर में युवा और महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए अधिक अवसर पैदा करना होगा। हम सब मिलकर बिहार क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    चुनाव सेवानिवृत्त आईएएस एम. मोदासिर की देखरेख में आयोजित और घोषित किए गए, जिन्होंने निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
    Next Article रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
    shivam kumar

      Related Posts

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025

      एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

      October 21, 2025

      महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका
      • राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
      • झारखंड पुलिस के 54 पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति, डीजीपी ने जारी किया आदेश
      • धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version