Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»डाक विभाग में प्राप्त सभी वोटर आईडी कार्ड को जल्द मतदाताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें पोस्टमास्टर : रवि कुमार
    Top Story

    डाक विभाग में प्राप्त सभी वोटर आईडी कार्ड को जल्द मतदाताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें पोस्टमास्टर : रवि कुमार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024Updated:November 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन- 2024 में एक भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे यह प्राथमिक उद्देश्य है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सम्मिलित रूप से प्रयास अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी वोटर आईडी कार्ड ससमय मतदाताओं तक पहुंचे इसके लिए डाक विभाग एक अहम भूमिका निभा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में पूरे राज्य में डाक विभाग द्वारा मतदाता पहचान पत्र बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कई मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के उपरांत भी उनका वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है।

    वह मंगलवार को निर्वाचन सदन में डाक विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने डाक विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी छुट्टियों में भी डाक विभाग को खुला रखकर वोटर आईडी के वितरण का कार्य पूरी तेजी के साथ किया जाए, जिससे मतदाता सूची में पंजीकृत सभी मतदाताओं को उनका मतदाता पहचान पत्र प्राप्त हो सके।

    उन्होंने कहा कि वैसे मतदाता, जिनका नाम मतदाता सूची में है पर अबतक वोटर आईडी कार्ड प्राप्त नहीं हो पाया है, वे 1950 पर कॉल कर अपने बीएलओ या बीएलओ सुपरवाइजर से सम्पर्क कर इससे संबंधित जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा डाक घर के साथ समन्वय करते हुए वोटर आईडी कार्ड के वितरण का कार्य कराया जाएगा।

    कुमार ने कहा कि डाक विभाग के वरीय पदाधिकारी इसके लिए अपने स्तर से पूरे राज्य के पोस्ट मास्टर को निर्देशित करें एवं आयोग द्वारा प्राप्त सभी वोटर आईडी कार्ड का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं।

    इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के सहायक निदेशक निरंजन कुमार, इंस्पेक्टर पोस्ट कुमकुम कुमारी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं डाक विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी
    Next Article हेमंत का हेलीकॉप्टर रोके जाने के मामले में एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक से मांगा जवाब
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version