Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंका में संसदीय चुनाव की तैयारी पूरी, कल सुबह सात बजे से होगा मतदान 
    दुनिया

    श्रीलंका में संसदीय चुनाव की तैयारी पूरी, कल सुबह सात बजे से होगा मतदान 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। श्रीलंका में संसदीय चुनाव-2024 की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसमें तरजीही मतों के जरिए 196 प्रतिनिधियों और राष्ट्रीय सूची से 29 प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा, ताकि नई 10वीं संसद के लिए 225 प्रतिनिधियों का चयन किया जा सके। इस बार 17.1 मिलियन मतदाता 22 बहु-सीट निर्वाचन क्षेत्रों में मताधिकार करने के पात्र हैं। नई संसद की पहली बैठक 21 नवंबर को आहूत की जा सकती है। राजधानी कोलंबो स्थित डीएस सेनानायके कॉलेज से आज मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

    डेली न्यूज की खबर के अनुसार श्रीलंका के चुनाव आयोग ने परिणाम देखने के लिए सार्वजनिक स्क्रीनिंग के प्रदर्शन और भीड़ के जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आयोग ने नागरिकों से चुनाव परिणाम घोषित होने की अवधि के दौरान घर पर रहने का आग्रह किया गया है। आयोग ने कहा है कि घरों के अंदर ही रिजल्ट देखें।

    आयोग के अध्यक्ष आरएमएएल रथनायके ने कहा कि चुनाव परिणामों की सार्वजनिक स्क्रीनिंग के दौरान होने वाले झगड़े और हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने प्रबंध किए हैं। लोगों को मतदान केंद्रों और मतगणना केंद्रों के पास रहने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक जिन्हें आधिकारिक मतदान कार्ड नहीं मिले हैं, वो अपने क्षेत्रों के डाकघरों से उन्हें प्राप्त कर लें। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से भी मतदान कार्ड के प्रिंट लिए जा सकते हैं। मताधिकार के लिए कार्ड का होना अनिवार्य नहीं है और मतदाता 2024 के मतदान रजिस्टर में अपने विवरण को सत्यापित करने के लिए पहचान का वैध प्रमाण प्रस्तुत करके अपना वोट डाल सकते हैं।

    आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दिन डाक मतों की गिनती शाम 4.15 बजे शुरू होगी और नियमित वोटों की गिनती शाम 7.15 बजे के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। मतगणना प्रक्रिया पहले प्रत्येक बॉक्स में मतपत्रों की गिनती के साथ आयोजित की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक राजनीतिक दल या स्वतंत्र समूह के वोटों की गिनती की जाएगी, फिर प्रत्येक को आवंटित संसदीय सीटों की संख्या निर्धारित की जाएगी और अंत में व्यक्तिगत उम्मीदवारों के लिए अधिमान्य वोटों की गिनती की जाएगी। आयोग ने लोगों को मतपत्रों या मतदान प्रक्रिया की तस्वीरें या वीडियो लेने से परहेज करने की सलाह दी है।

    मीडिया के लिए अधिकृत पुलिस प्रवक्ता निहाल थल्दुवा ने कहा कि चुनाव में मोबाइल गश्त के लिए एक नए इंटरनेट एप्लिकेशन का भी उपयोग किया जाएगा। संसदीय चुनाव के अवलोकन में 20 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक हिस्सा लेंगे। संसदीय चुनाव के कारण देश के सभी स्कूल 13 और 14 नवंबर को बंद रहेंगे। डेली मिरर अखबार के अनुसार आयोग के अध्यक्ष आरएमएएल रथनायके ने कहा कि मतगणना पूरी होने के बाद आधिकारिक नतीजे मीडिया को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने मीडिया आउटलेट्स से अनौपचारिक चुनाव परिणाम जारी करने से परहेज करने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पेशावर से इस्लामाबाद तक हिली धरती
    Next Article शाहीन अफरीदी फिर बने नंबर वन एकदिवसीय गेंदबाज
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version