Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार को देंगे  12 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार को देंगे  12 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया जाना शामिल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के दरभंगा (बिहार) कार्यक्रम का विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है।

    आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, एक अनूठी पहल के तहत इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी देशभर के रेलवे स्टेशनों पर 18 जन औषधि केंद्रों का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए वह यहां 1,260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे। इसमें एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल और एक आयुष ब्लॉक, एक मेडिकल कॉलेज, एक नर्सिंग कॉलेज, एक रैन बसेरा और आवासीय सुविधाएं होंगी।

    प्रधानमंत्री बिहार में करीब 5,070 करोड़ रुपये की लागत वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह दो रेलवे ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री बंधुगंज में एक प्रमुख पुल का उद्घाटन करेंगे जो जहानाबाद को बिहार शरीफ से जोड़ेगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वो 1,740 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा औरंगाबाद जिले के चिरालापोथु से बाघा बिशुनपुर तक 220 करोड़ रुपये से अधिक की सोनेनगर बाइपास रेलवे लाइन की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में 4,020 करोड़ रुपये से अधिक की कई पहलों की आधारशिला भी रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड : ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने डाला वोट
    Next Article राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर मतदान किया
    shivam kumar

      Related Posts

      हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

      July 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version