Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जनता ने मूड बना लिया है, झारखंड में फिर बनेगी हेमंत सरकार- कल्पना
    Top Story

    जनता ने मूड बना लिया है, झारखंड में फिर बनेगी हेमंत सरकार- कल्पना

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 14, 2024Updated:November 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। झामुमो की स्टार प्रचारक कल्ना सोरेन ने गुरुवार को कहा कि झारखंड की जनता ने मूड बना लिया है। राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। कल्पना सोरेन गोमिया विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के समर्थन में कसमार प्रखंड के सपाहीटांड़ खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने जनता से गोमिया विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र प्रसाद को विजयी बनाने की अपील की। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जहां धनकुबेरों का ऋण माफ कर रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सरकार ने 35 लाख गरीबों का बिजली बिल माफ कर दिया। हर परिवार को प्रतिमाह 200 यूनिट फ्री बिजली दे रही है। हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान जैसी दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं को सरजमीं पर उतारा, जिससे विकास काफी तेजी से हुआ।

    केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार झारखंड की जनता के 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए दबाकर बैठी है, जिससे झारखंडियों का विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार मंईयां से ज्यादा भैया लोग खुश हैं, इसलिए कोई भी ताकत इस बार झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने से नहीं रोक सकती। गोमिया से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि उन्होंने 19 साल तक जनता की सेवा की, अब जनता की बारी है। अपना आशीर्वाद दें और 2014 की तरह वोट देकर दुबारा सेवा करने का मौका दें। पूर्व विधायक बबिता देवी ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, गुणानंद महतो, मनोहर मुर्मू, दिलीप हेंब्रम, सिकंदर कपरदार, बिनोद महतो रसलीन, सोहेल अंसारी, शेरे आलम, कुलदीप करमाली, मुकेश महतो समेत हजारों लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षी सभी दल एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : मुख्यमंत्री योगी
    Next Article झारखंड में एनडीए की सरकार बनना तय : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version