Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जनता अब सपा गठबंधन की सच्चाई समझ चुकी है : सूर्य प्रताप शाही
    राज्य

    जनता अब सपा गठबंधन की सच्चाई समझ चुकी है : सूर्य प्रताप शाही

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोले कृषि मंत्री,प्रदेश में तीन लाख 72 हजार मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध
    वाराणसी। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि दिसंबर और जनवरी माह में किसानों को आवश्यकता अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। समितियों में निजी उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में तीन लाख 72 हजार मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। कृषि मंत्री यहां सोमवार को सर्किट हाउस में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेने के पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 1.75 लाख मीट्रिक टन डीएपी और 1.97 लाख मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। उर्वरक किसानों के आवश्यकता अनुसार क्रय के लिए उपलब्ध है। कृषि मंत्री ने वर्तमान समय में प्रदेश और वाराणसी मण्डल में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 01 नवंबर से 17 नवंबर के बीच कुल 117 रैंक फास्फेट उर्वरकों की भारत सरकार ने यूपी के लिए उपलब्ध कराई है। जिसमें से कुल 2.39 लाख मीट्रिक टन डीएपी तथा 0.83 हजार मीट्रिक टन एनपीके की आपूर्ति हुई है। इसमें से 75 फास्फेट उर्वरकों की रैक प्रदेश को प्राप्त हो चुकी है। तथा 42 रैंक रास्ते में है जो दो से तीन दिन के भीतर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि साधन सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी लाइन और साधन सरकारी समितियों के प्रति उनके विश्वास को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जो भी निजी क्षेत्र के द्वारा उर्वरक की आपूर्ति की जा रही है उसमें से 30 प्रतिशत की मात्रा को साधन सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में वाराणसी मंडल में सहकारी क्षेत्र में 5331 मीट्रिक टन डीएपी, 655 मीट्रिक टन एनपीके. उपलब्ध है। तथा निजी क्षेत्र में 12038 मीट्रिक टन डीएपी तथा 9797 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है ।

    पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री ने विधानसभा उपचुनाव से जुड़े एक सवाल के जबाब में कहा कि जनता अब सपा गठबंधन की सच्चाई समझ चुकी है। सपा की साइकिल कबाड़खाने जाएगी। यह पार्टी धोखा देने और फरेब करने की नीति पर चलती है। कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी को भी सपा ने सिर्फ तीन सीटें दी हैं। कृषि मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “बंटोगे तो कटोगे” के नारे को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बोले पीडीए का नारा समाज को बांटने की साजिश है। देश का विभाजन भी इसी मानसिकता का नतीजा था, जिसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार रही। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कांग्रेस का साथ देकर अपने सिद्धांतों से भटकने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने “जाति तोड़ो, समाज जोड़ो” का संदेश दिया था, लेकिन आज सपा कांग्रेस के साथ मिलकर देश को फिर से बांटने की कोशिश कर रही है। जो लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं उन्हें जवाब देने का काम करेगी। कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ अभियान के जरिए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” का अभियान चलाया था, जिससे पूरा प्रदेश माफियाओं के आतंक से थर्राया हुआ था। आज माफिया या तो जेल में हैं या अपनी आपराधिक गतिविधियां छोड़ चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरदोई में 26 पुलिस कर्मियों को विभिन्न थानों में तैनात किया
    Next Article खूंटी में अधिकारियों-कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण 
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version