Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में आयेगा आश्चर्यजनक परिणाम, बनेगी एनडीए की सरकार : शिवराज सिंह चौहान
    Top Story

    झारखंड में आयेगा आश्चर्यजनक परिणाम, बनेगी एनडीए की सरकार : शिवराज सिंह चौहान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2024Updated:November 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड की मीठी यादें साथ लेकर जा रहा हूं : शिवराज सिंह चौहान
    रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड से मैं बहुत सी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। ये अद्भुत प्रदेश के साथ संसाधनों से भरपूर है। यहां की भूमि ऊपजाऊ है। यहां के लोग काफी मेहनतकश हैं। यहां की भली और भोली जनता अद्भुत स्नेह और प्यार देती है। इस प्रदेश से मैं व्यक्तिगत रूप से जुड़ गया हूं।

    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि संसाधनों से भरपूर यहां खनिज संपदा, वन संपदा, जल संपदा, यहां के परिश्रमी लोग, उपजाऊ भूमि, इतना कुछ है कि झारखंड सचमुच में विकास और प्रगति के नए आयाम छू सकता है। मुझे विश्वास है कि झारखंड में अब बीजेपी-एनडीए की सरकार बनेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग करके एक समृद्ध, विकसित, सशक्त और घुसपैठिया मुक्त राज्य झारखंड बनेगा। मैं झारखंड की जनता, यहां के कार्यकर्ताओं का आभारी हूं उनका अद्भूत स्नेह और प्यार मिला है।

    उन्होंने कहा कि मन में ये ही भाव है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मार्गदर्शन में झारखंड बढ़े और प्रगति करे। ये अमीर धरती है, यहां से गरीबी को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। मैं व्यक्तिगत रूप से अंतरआत्मा से झारखंड से जुड़ गया हूं। कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के माध्यम से भी झारखंड की जनता की जो सेवा हो सकेगी, वो करने का प्रयत्न करेंगे। इस अद्भूत प्रेम के लिए जनता को बारम्बार प्रणाम।

    एग्जिट पोल के आंकड़ों पर झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का श्रद्धा व विश्वास है। जनता को पता है कि बीजेपी की सरकार ही उनके हित के लिए काम कर सकती है, इसलिए जनता ने बीजेपी को वोट दिया, एनडीए का साथ दिया। उन्होंने अंत में कहा कि एनडीए को शानदार बहुमत को मिलेगा। इसके बाद चौहान दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म द साबरमती रिपोर्ट के सभी कलाकारों ने बड़ी मेहनत की: अभिनेता मैसी 
    Next Article 23 तक जोश और जज्बा बरकरार रखना है: सीएम
    shivam kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version