Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हैती में अमेरिका के दो विमानों पर गोलीबारी
    दुनिया

    हैती में अमेरिका के दो विमानों पर गोलीबारी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पोर्ट-ऑ-प्रिंस। अमेरिका के दो विमानों पर हैती के हवाई क्षेत्र में सोमवार को उड़ान भरते समय गोलीबारी की गई। इनमें से एक विमान स्पिरिट एयरलाइंस का (उड़ान संख्या 951) है। वह पोर्ट-ऑ-प्रिंस में उतरने का प्रयास करते समय गोलियों की चपेट में आ गया। दूसरा विमान जेटब्लू एयरवेज (उड़ान संख्या 935) है।

    मियामी हेराल्ड अखबार की खबर के अनुसार, न्यूयॉर्क जाने वाला जेटब्लू एयरवेज का विमान उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चालक दल के सुरक्षित पहुंचने के बाद ही जेटब्लू को पता चला कि उस पर गोली चलाई गई है। जेटब्लू एयरवेज के प्रवक्ता डेरेक डोंब्रोव्स्की ने बताया कि शुरू में परिचालन दल ने कोई समस्या नहीं बताई थी। उड़ान के बाद निरीक्षण से पता चला कि विमान के बाहरी हिस्से पर गोली लगी। संबंधित अधिकारियों के सहयोग से इस घटना की जांच की जा रही है।

    संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि पोर्ट-ऑ-प्रिंस के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी तरह के हवाई यातायात को 18 नवंबर तक के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। डोंब्रोव्स्की ने कहा कि हैती में नागरिक अशांति के कारण दो दिसंबर तक देश से आने-जाने वाली सभी उड़ानें निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।

    बताया गया है कि स्पिरिट एयरलाइंस की उड़ान फोर्ट लॉडरडेल से रवाना हुई थी। गोलीबारी के बाद उसे डोमिनिकन गणराज्य के एक हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। वहां उसे सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना के बाद स्पिरिट एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल पोर्ट-ऑ-प्रिंस और कैप-हाईटियन में सेवा निलंबित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन एक फ्लाइट अटेंडेंट को मामूली चोट आईं। गोलीबारी में विमान को नुकसान हुआ है। इस वजह से विमान को सेवा से हटा दिया गया है। मेहमानों और चालक दल को फोर्ट लॉडरडेल में वापस लाने के लिए अलग विमान की व्यवस्था की जा रही है।

    डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने सोमवार को कहा कि यह एक आतंकवादी कृत्य है। इन सशस्त्र गिरोहों को आतंकवादी समूह घोषित करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर पर भी सशस्त्र गिरोह ने गोलीबारी की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की
    Next Article एनडीए और भाजपा को छोड़कर कोई भी झारखंड का हितैषी नहीं : जेपी नड्डा
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version