Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अडाणी केस के चक्कर में टूटा शेयर बाजार, निवेशकों को 1 दिन में 5.35 लाख करोड़ का घाटा
    बिजनेस

    अडाणी केस के चक्कर में टूटा शेयर बाजार, निवेशकों को 1 दिन में 5.35 लाख करोड़ का घाटा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिकी अदालत में अडाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडाणी पर लगे आरोपों की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। हालांकि अडाणी ग्रुप द्वारा आरोपों के संबंध में दी गई सफाई के बाद शेयर बाजार की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ, लेकिन बाजार पर लगातार दबाव बना रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.54 प्रतिशत और निफ्टी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

    आज के कारोबार के दौरान एनर्जी, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसके साथ ही पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और एफएमसीजी इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर आईटी, रियल्टी, हेल्थ केयर और टेक इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 425.31 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 430.66 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 5.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,065 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,235 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,737 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 93 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,479 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 712 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,767 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर बढ़त के साथ और 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 132.73 अंक की मजबूती के साथ 77,711.11 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 908.38 अंक टूट कर 775.65 अंक की कमजोरी के साथ 76,802.73 अंक तक गिर गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 353.06 अंक की रिकवरी करके 422.59 अंक की गिरावट के साथ 77,155.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 30.05 अंक की कमजोरी के साथ 23,488.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 255.35 अंक फिसल कर 23,263.015 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि सुबह 10 बजे के पहले ही खरीदारों ने बाजार में लिवाली भी शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। हालांकि आज बाजार का मूड इस कदर बिगड़ा हुआ था कि खरीदारों की कोशिश के बावजूद ये सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद ये सूचकांक निचले स्तर से 86.75 अंक की रिकवरी करके 168.60 अंक की गिरावट के साथ 23,349.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 3.44 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.72 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1.26 प्रतिशत, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.06 प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजी 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर अडाणी एंटरप्राइज 22.61 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 13.57 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 2.95 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.88 प्रतिशत और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिर्माण सामग्री पर 18वां वैश्विक सम्मेलन यशोभूमि में होगा आयोजित
    Next Article मंगल कंप्यूसॉल्यूशन ने निवेशकों को किया निराश, लिस्टिंग के साथ ही लोअर सर्किट पर पहुंचे शेयर
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version