Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह ने की थी दरोगा की हत्या, 5 अपराधी अरेस्ट
    Top Story

    वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह ने की थी दरोगा की हत्या, 5 अपराधी अरेस्ट

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित इंडिया होटल के पास बीते दो अगस्त की रात स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर एसआईटी गठन किया गया था। एसआईटी की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के तीन महीने के बाद घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें मनोहर कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, गौतम यादव, सुग्रीव सिंह और अभिषेक महतो शामिल है। संजय सिंह और मनोहर सिंह का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। यह सभी अपराधी वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह से संबंध रखते थे। सोमवार को एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की जानकारी दी।

    जांच के दौरान पुलिस को मिली अहम जानकारी
    पुलिस टीम को मामले के जांच के दौरान पता चला कि जब से दरोगा की हत्या हुई, उसके बाद से रिंग रोड रात्रि के अंधेरे में पेट्रोल टंकी, होटल, ढाबा और सुनसान स्थलों पर खड़े भारी वाहनों से रात्रि के अंधेरा का लाभ उठाकर डीजल चोरी करने से संबंधित की घटना पूर्णत: बंद है। पुलिस टीम को शक हुआ कि डीजल चोरी करने वाले गिरोह के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। डीजल चोरी के आरोप शामिल अपराधकर्मियों और उस गिरोह में शामिल सदस्यों का सत्यापन करते हुए पूछताछ किया गया। सत्यापन के दौरान संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया।

    जानें कैसे दिया गया घटना को अंजाम
    संजय सिंह द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि डीजल चोरी गिरोह सदस्य भोला सिंह, सुग्रीव सिंह, गौतम, राजेश महतो, संतोष गुरु, गोविन्द महतो बोलेरो पिक-अप वाहन के साथ घटना की रात्रि डीजल चोरी करने के लिए अमर होटल, संग्रामपुर में था। इस दौरान ये लोग ट्रक से तेल चोरी कर रहा था। इसी दौरान बरसाती पहना हुआ एक व्यक्ति (दरोगा) कांके से बीआईटी के तरफ अपनी मोटरसाईकिल से जा रहे थे। इनलोगों को देखकर रुक गये और डीजल चोरी करने की बात कहते हुए चोर-चोर की आवाज लगाने लगे। जिससे उनका डीजल चोरी के अपराधियों से संघर्ष हो गया।

    इसी दौरान इस बात की सूचना रेकी कर रहे अन्य अपराधकर्मियों को हुई कि एक व्यक्ति जो अपने आपको पुलिस पदाधिकारी बता रहा है, उसने हमलोगों को डीजल चोरी करते हुए देख लिया है। इनलोगों को डीजल चोरी गैंग का भंडाफोड़ होने की आशंका होने लगी, तो डीजल चोरी गिरोह के संजय सिंह, भोला सिंह और राजेश महतो ने मिलकर दरोगा राजेश कच्छप को पकड़ लिया। तीनों अपने-अपने हथियार को अनुपम कच्छप के शरीर में सटाकर चार गोली मार दी। जिससे अनुपम कच्छप की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। इसके बाद सभी पिकअप वैन से अन्य साथी के साथ रिंग रोड में बीआईटी नेवरी की तरह भाग गये और वहीं खड़े ट्रक से चार गैलन डीजल चोरी किया, उसके बाद रिंग रोड के पास अभिषेक महतो की दुकान में बेच दिया। उसके बाद इनलोगों को पता चला कि बीती रात्रि में इनलोगों ने जिसे गोली मारी थी, वो एक पुलिस पदाधिकारी थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी
    Next Article कल्पना सोरेन ने भाजपा पर हेलीकॉप्टर रोकने का लगाया आरोप, मुझे सभा नहीं करने दिया जा रहा
    shivam kumar

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026

      हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version