घाटशिला। कल्पना मुर्मू सोरेन का हेलीकॉप्टर घाटशिला में रोक दिया गया था। इसके लिए कल्पना ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सभाएं सोमवार को लातेहार, तोरपा और जगन्नाथपुर में थीं। लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को घाटशिला में रोक दिया गया। उन्होंने इस बाबत एक वीडियो पोस्ट जारी कर कहा, इस समय वो घाटशिला में हैं और वो यहां चुनावी सभा कर रही थीं। उनका कार्यक्रम जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा में है। इस चुनावी प्रचार में भी केंद्र सरकार हमारे साथ किस तरह से बर्ताव कर रही है। हमें परेशान कर रही है। हमें परमीशन नहीं दिया जा रहा है कि हम लातेहार, तोरपा और जगन्नाथपुर में जाकर चुनावी सभा कर सकें।
कहा, एक तो ये समय से पहले चुनाव कराते हैं। पांच चरण का चुनाव दो चरण में कराते हैं और सोमवार को जब चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है तो ये हमारे आगे के कार्यक्रम को बाधित कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि झारखंड में आपकी ये नीतियां चलने नहीं दी जायेंगी। इसका जवाब झारखंड की जनता देगी। महागठबंध की सरकार को यहां आने से कोई नहीं रोक सकता। हमारी सरकार बन रही है, कोई इसे रोक नहीं सकता।