Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामगढ़ से तीन अपराधी हुए जिला बदर, नौ अपराधियों को हर दिन लगानी होगी हाजिरी
    Top Story

    रामगढ़ से तीन अपराधी हुए जिला बदर, नौ अपराधियों को हर दिन लगानी होगी हाजिरी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने एक बार फिर अपराधियों पर कार्रवाई की है। यहां तीन अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है। साथ ही 9 अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया है।

    बुधवार को डीसी चंदन कुमार ने बताया कि ऐसे कई अपराधी हैं जो जेल से छूटकर निकलते हैं तो वो सीधे व्यवसाईयों और ठेकेदारों को निशाना बनाते हैं। वह उनसे रंगदारी मांगते हैं और उन्हें धमकी देते हैं। ऐसे अपराधियों की सूची जिला प्रशासन के पास भी मौजूद है, जिनकी गतिविधि संदिग्ध है।

    कुख्यात अपराधी सुभाष कुमार सिंह उर्फ बघवा, पिता- गोपाल सिंह, पतरातू बस्ती निवासी, कुख्यात अपराधकर्मी रेहान उर्फ छोटू उर्फ इरफान अंसारी, पिता- इरशाद अंसारी, पतरातू बस्ती निवासी और कुख्यात अपराधकर्मी अनिल यादव, पिता- शंकर यादव उर्फ पालो गोप, पतरातू बस्ती निवासी, थाना – पतरातू को जिला बदर कर दिया गया है। यह अगले 3 महीने या आदर्श आचार संहिता खत्म होने तक बिना अनुमति के रामगढ़ जिले में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

    थाने में हाजिरी लगाने वाले अपराधियों की सूची
    डीसी चंदन कुमार ने बताया कि नौ अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है। इनमें अपराधी गणेश सिंह उर्फ अजय प्रकाश सिंह पिता- शंभू सिंह, स्टीम कॉलोनी निवासी, अपराधकर्मी विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह, पिता- राधेश्याम सिंह, विजयनगर एस एस+2प्लस टू हाई स्कूल के पास निवासी, अपराधकर्मी विक्की सिंह पिता – विपिन सिंह, सॉकुल निवासी, अपराधकर्मी अमित साव उर्फ़ जूली, पिता – आनंद साव, पतरातू बस्ती निवासी, अपराधकर्मी धर्मवीर कुमार पटेल, पिता – राम सागर प्रसाद, स्टीम कॉलोनी निवासी, अपराधकर्मी दीपक रजक, पिता – बमबम रजक, न्यू मार्केट निवासी, अपराधकर्मी राजू सिंह उम्र 25 वर्ष, पिता- गिरवर सिंह, बिना टॉकीज के निकट निवासी, अपराधकर्मी गुलशन कुमार सिंह, पिता- हीरामन सिंह, पतरातू बस्ती निवासी सभी पतरातू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। अपराधकर्मी अनिल यादव उर्फ अनिल कुमार यादव, पिता- राजेंद्र यादव, बंगाली टोला निवासी, थाना- रामगढ़, जिला – रामगढ़ को आगामी 3 महीने के लिए प्रतिदिन 10:00 बजे पूर्वाह्न में थाना प्रभारी के समक्ष हाजिरी लगाने हेतु आदेश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना के गुलाबी घाट पर गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार 
    Next Article रिजवान के बाद लालो के इस्तीफे से जेएलकेएम में घबराहट
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version