Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हम नरेंद्र मोदी से डरते नहीं है, पीएम अरबपतियों की कठपुतली हैं, वो जैसा कहते हैं मोदी जी करते हैं: राहुल गांधी
    झारखंड

    हम नरेंद्र मोदी से डरते नहीं है, पीएम अरबपतियों की कठपुतली हैं, वो जैसा कहते हैं मोदी जी करते हैं: राहुल गांधी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा। गोड्डा के मेहरमा प्रखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि हमारे सामने चुनाव है। चुनाव मे राजनैतिक लड़ाई है। मगर राजनैतिक लड़ाई के पीछे विचाराधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने का काम कर रही है। बीजेपी और आरएसएस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। कूड़ेदान में फेंकने की कोशिश कर रही है। ये है लड़ाई। ये संविधान बहुत पुरानी किताब है। इसमें जो सोच है ये नई सोच नहीं है। ये बहुत पुरानी सोच है। अंबेडकर की सोच है, गांधी जी की सोच है, बिरसा मुंडा की सोच है, नानक जी की सोच है। एक प्रकार से ये हिंदुस्तान की जनता की आत्मा है। आज इस देश में गरीबों को जो अधिकार है वो इस कितान के कारण मिला है।

    इस किताब से पहले जो भी राजा महाराजा करना चाहते थे वो करते थे। कोई उनसे पूछ नहीं सकता था। जो मन करता था कर जाते थे। संविधान के बाद हिंदुस्तान के हर नागरिक को वोट का अधिकार मिला है। इस संविधान में समानता के बारे में लिखा है, भाईचारे के बारे में लिखा है, इज्जत के बारे में लिखा है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि राहुल गांधी लाल किताब दिखा रहा है। नरेंद्र मोदी जी इसका रंग जरूरी नहीं है। जो इसके अंदर लिखा है जो आपने जिंदगी भर नहीं पढ़ा है वो जरूरी। क्योंकि अगर आप इस किताब को खोल देते और पढ़ लेते तो जो आप करते हो, जो नफरत फैलाते हो, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हो, अरबपतियों का लाखों करोड़ कर्जा माफ करते हो, देश में नफरत में नफरत हिंसा फैलाते हो वो आप नहीं करते।

    आप हिंसा नफरत इसलिए फैलाते हो क्योंकि आप संविधान के नहीं हो। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि धर्मों को लड़ाना चाहिए, जातों को लड़ाना चाहिए, प्रदेशों को भाषाओं को लड़ाना चाहिए। ये काम बीजेपी और आरएसएस के लोग 24 घंटे करते हैं। इस किताब में हिंदुस्तान का इतिहास है, हिंदुस्तान की आत्मा है। किसानों के सपने हैं, मजदूरों के सपने हैं। दलितों की इज्जत है। नरेंद्र मोदी इस किताब को मिटाना चाहते हैं। दुनिया की कोई ताकत इस किताब को नहीं मिटा सकती क्योंकि ये हिंदुस्तान की आत्मा है। मिटाना है तो छुपकर नहीं कीजिए सामने आ जाइए मैदान में फिर पता चलेगा हिंदुस्तान की जनता क्या करेगी आपके साथ।

    हम नरेंद्र मोदी जी से डरते नहीं है। 56 इंच की छाती, मन की बात इन चीजों से हम डरते नहीं है। नरेंद्र मोदी जी अरबपतियों की कठपुतली है। जो अरबपति कहते हैं वो नरेंद्र मोदी करते हैं। अरबपति आपकी जमीन चाहते हैं, अरबपति आपका जल चाहते हैं, आपका जंगल चाहते हैं। नरेंद्र मोदी आपको मन की बात सुनाएंगे फिर अंबानी जी की शादी में चले जाएंगे। आपको पाठ सिखाएंगे लंबे लंबे भाषण करेंगे फिर शाम को अंबानी जी की शादी में चले जाएंगे। खाना खाएंगे और नाच गाना देखेंगे। 16 लाख करोड़ रुपया गरीबों का छीनकर नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का माफ किया है। नरेंद्र मोदी जी ने बेरोजगारों की लाइन लगा दी है। सोरेन जी आदिवासी वर्ग के है उनको बीजेपी ने जेल में डाला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोड्डा में एक घंटे हेलीकाप्टर में बैठे रहे राहुल गांधी, नहीं मिली उड़ान की अनुमति
    Next Article चुनाव के समय राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों में आतंक का राज स्थापित किया : प्रतुल शाहदेव
    shivam kumar

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version