Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसी घुसपैठिए के लिए कोई जगह नहीं : योगी आदित्यनाथ
    Top Story

    भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसी घुसपैठिए के लिए कोई जगह नहीं : योगी आदित्यनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 18, 2024Updated:November 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक रूप से धनी झारखंड भौतिक रूप से पिछड़ रह गया। क्योंकि, यहां की जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने इसे विकास से वंचित रखा गया।

    योगी सोमवार को राजमहल विधानसभा सीट के प्रत्याशी अनंत ओझा के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के राजमहल, पाकुड़ जैसे कई इलाकों में जेएमएम और कांग्रेस के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठियों का गढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसी घुसपैठिए के लिए कोई जगह नहीं। मैं आपसे एक ही बात कहने आया हूं कि जैसे यूपी में डबल इंजन के सरकार में कोई घुसपैठिया नहीं है, न कोई गोहत्या कर सकता है, न कोई बेटी की इज्जत पर हाथ डाल सकता है। इसी तरह झारखंड में भी हो सकता है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। ना कि कांग्रेस और जेएमएम की सरकार।

    योगी ने ने कहा कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हो चुका है और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होने वाला है। इसके परिणाम 23 नवंबर को आने वाले हैं। अबतक के रुझान बताते हैं कि इस बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन दो तिहाई से अधिक सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इसके बाद सबसे पहले एनडीए की सरकार 21 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर देने का काम करेगी। साथ ही गोगो दीदी योजना के अंतर्गत माताओं और बहनों को प्रति माह 2100 रुपये और ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके नौजवानों को सरकार हर माह 2000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देगी। युवा वर्ग को झारखंड के अंदर ही डेढ़ लाख सरकारी नौकरी देने का कार्य किया जाएगा। झारखंड में गोहत्या बंद होगी और बेटियों को सुरक्षा मिलेगी।

    योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास, समृद्धि और सुशासन है। वहां कोई समस्या और अराजकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण और माता शबरी के नाम पर अयोध्या के भोजनालय का नामकरण किया जाना डबल इंजन की सरकार के कारण ही हुआ। देश तब गुलाम हुआ था जब हिंदु बंटा था। इसलिए एक रहेंगे और सेफ रहेंगे। इसी संकल्प के साथ हमें काम करना है। साथ ही कहा कि जाति के नाम पर बांटने वाले नेता समाज के दुश्मन हैं। इसलिए विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य में लागू करेंगे ठोस विस्थापन नीति: हेमंत सोरेन
    Next Article ये विचारधारा की लड़ाई है : राहुल गांधी
    shivam kumar

      Related Posts

      डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि

      July 27, 2025

      सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक

      July 27, 2025

      आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version