रांची। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झारखंड में 3 जनसभा कर रहे हैं। वे आज राजमहल, जामताड़ा और देवघर में जनसभा को संबोधित करेंगे और जनता से वोट की अपील करेंगे। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी है। उन्होंने बताया कि योगी सुबह 10 बजे राजमहल विधानसभा क्षेत्र के तीनपहाड़ी स्थित मुरली मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11:30 बजे जामताड़ा जाएंगे। वे जामताड़ा के कुंडहित नाला स्थित बागडेहरी फुटबॉल मैदान में जनसभा करेंगे। फिर दोपहर 1 बजे देवघर में के.के.एन स्टेडियम में जनता से वोट की अपील करेंगे।
योगी आदित्यनाथ आज इन 3 क्षेत्रों में करेंगे जनसभा को संबोधित
Related Posts
Add A Comment